न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्रप्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को किया आश्वस्त, बुधवार तक नहीं होगी नायडू की गिरफ्तारी

सुप्रीम कोर्ट ने फाइबरनेट घोटाला मामले में उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत से इनकार को चुनौती देने वाली पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 6:54:21

आंध्रप्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को किया आश्वस्त, बुधवार तक नहीं होगी नायडू की गिरफ्तारी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने फाइबरनेट घोटाला मामले में उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत से इनकार को चुनौती देने वाली पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि अगले बुधवार तक फाइबरनेट घोटाला मामले में नायडू को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

जमानत नहीं मिलने से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार से सोमवार तक जवाब मांगा और उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार करने के खिलाफ नायडू की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की तारीख तय की। चंद्रबाबू नायडू पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। जेल में रहते हुए उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर परिवार ने चिंता जताई है। ऐसे में जमानत नहीं मिलने से उनकी मुश्किलें दो गुनी हो गई हैं।

नायडू पर वर्क आर्डर आवंटन में हेरफेर करने का है आरोप

उन पर जो आरोप लगाये गये है उनमें एक आरोप फाइबरनेट प्रोजेक्ट का भी है। इसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने इसकी टेंडर प्रोसेस में कथित रूप से हेरफेर की थी। दरअसल 330 करोड़ रुपये के एपी फाइबरनेट प्रोजेक्ट के फेज-1 के वर्कआर्डर को आवंटित करने के लिए जो टेंडर निकाला गया था, उसमें कथित रूप से उन्होंने अपनी पसंदीदा कंपनी को यह आवंटन कर दिया था। जिस समय यह आवंटन हुआ था, उस समय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और निवेश विभाग का प्रभार उन्हीं के पास था।

मामले की जांच कर रही सीआईडी का आरोप है कि टेंडर आवंटित से लेकर प्रोजेक्ट के पूरा होने तक कई तरह की अनियमितताओं की गईं और अनदेखी भी की गई। इससे सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।

चंद्रबाबू नायडू अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अपनी सरकार में बेरोजगारी दूर करने के लिए कौशल विकास जैसी कई योजनाओं को ले आए थे। उन्होंने साइबर डेवलपमेंट के तहत कई तरह के तकनीकी विकास की योजनाएं बनाई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी