न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश: ऑक्सीजन पहुंचने में हुई देरी, अस्पताल में 11 मरीजों की हुई मौत

आंध्र प्रदेश के तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में सोमवार को ऑक्सीजन मिलने में देरी होने के चलते कम से कम 11 मरीजों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 May 2021 9:08:42

आंध्र प्रदेश: ऑक्सीजन पहुंचने में हुई देरी, अस्पताल में 11 मरीजों की हुई मौत

आंध्र प्रदेश के तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में सोमवार को ऑक्सीजन मिलने में देरी होने के चलते कम से कम 11 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गैस टैंकर के पहुंचने में कुछ मिनटों की देरी हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिला कलेक्टर एम हरि नारायण ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन सपोर्ट उपचार करा रहे 11 मरीजों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि तिरुपति, चित्तूर, नेल्लोर और कड़ापा के अस्पताल में करीब एक हजार कोविड मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। आंध्र प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 8:30 बजे के बाद ऑक्सीजन प्रेशर गिरना शुरू हो गया था। इससे पहले ही सप्लाई दोबारा शुरू हो सकती, कुछ ही मिनटों बाद मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद नाराज परिजन कोविड ICU में घुस आए। इस दौरान उन्होंने कई टेबल पलट दी और उपकरणों को नुकसान पहुंचाया है। अधिकारियों ने कहा कि ICU में मौजूद नर्स और डॉक्टर अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत वहां से भागे और पुलिस के आने पर ही वापस लौटे।

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, तेलंगाना पुलिस राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ोसी आंध्र प्रदेश से आने वाले मरीजों की एंबुलेंस को रोक रही है। अस्पतालों के पास बेड के लिए इंतजार कर रहे मरीजों की कतार से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन मरीजों को बेड दिए जाने की पुष्टि की गयी है, उन्हें ही सीमा से राज्य में आने की अनुमति दी जा रही है। आंध्र प्रदेश से लगे सीमाई जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एंबुलेंस को रोकने के लिए तेलंगाना सरकार से कोई लिखित आदेश नहीं मिला है लेकिन मौखिक निर्देश में ऐसा कहा गया है और अगले कुछ दिनों के लिए यह पाबंदी लागू रहेगी। तेलंगाना सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल में कहा था कि हैदराबाद में अस्पतालों में 50% से ज्यादा बेड पर पड़ोसी राज्यों के मरीज हैं।

तेलंगाना के सीमाई जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'हम देख रहे हैं कि बेहतर इलाज की उम्मीद में बहुत सारे मरीज दूसरे राज्यों से आ रहे हैं। हालांकि जिन मरीजों को किसी भी अस्पताल में बेड मिलने की पुष्टि नहीं की गयी है उन्हें आने की इजाजत नहीं दी जा रही। बेड नहीं मिलने वाले लोग अस्पतालों के बाहर इंतजार करते रहते हैं।' पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर दिन तेलंगाना में सीमा प्रवेश स्थल से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती के लिए 500 से 600 एंबुलेंस आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे