न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सलियों के हमले के बाद अमित शाह ने असम में चुनाव प्रचार रोका, स्थिति का जायजा लेने लौट रहे दिल्ली

बताया जा रहा है कि शीर्ष अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ में स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पहुंचेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Apr 2021 3:00:14

Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सलियों के हमले के बाद अमित शाह ने असम में चुनाव प्रचार रोका, स्थिति का जायजा लेने लौट रहे दिल्ली

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 24 जवानों के शहीद होने की खबर मिली है। सुरक्षा बलों ने लापता 17 जवानों के शव बरामद किए हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में अपने चुनाव प्रचार अभियान छोड़कर दिल्ली लौट रहे है। अमित शाह को असम में तीन रैलियों को संबोधित करना था लेकिन इस घटना के बाद एक रैली को संबोधित करने के बाद वह वापिस लौट रहे है। यह जानकारी असम चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि शीर्ष अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ में स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पहुंचेंगे।

बता दे, शनिवार को बस्तर के बीजापुर में दोपहर करीब 3 बजे घात लगाए बैठे करीब 250 से ज्यादा नक्सलियों ने सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर 700 जवानों पर घेरकर हमला कर दिया। जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 24 जवान शहीद हुए हैं। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आशंका जाहिर की है कि ये संख्या 30 हो सकती है। दरअसल, 2 अप्रैल को कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी ने नक्सलियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था। सुरक्षा बलों को बड़ी संख्या में नक्सलियों के इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के पामेड, तर्रेम, उसूर, मिनपा, नरसापुर में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया था। तर्रेम कैंप से करीब 15 किमी की दूरी पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ। तीन घंटे चली मुठभेड़ में 9 नक्सली भी मारे गए हैं। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, वह नक्सलियों की फर्स्ट बटालियन का कार्यक्षेत्र है। 20 दिन पहले UAV की तस्वीरों से यहां बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।

इधर, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से लापता 17 जवानों के शव बरामद किए हैं। शनिवार को सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पांच जवानों के शहीद होने और 30 अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी मिली थी। शहीद जवानों में से दो जवानों के शव सुरक्षा बलों ने बरामद किए थे और तीन अन्य जवानों के शव शिविर नहीं लाए जा सके थे। वहीं इस घटना के दौरान 18 अन्य जवानों के लापता होने की जानकारी मिली थी।

घटना में शहीद हुए 22 जवानों के शव बरामद

उन्होंने बताया कि लापता जवानों की तलाश में आज सुरक्षाबलों को रवाना किया गया था। सुरक्षा बलों ने शनिवार को शहीद तीन जवानों के शवों तथा 17 अन्य जवानों (कुल 20 जवानों) के शवों को बरामद कर लिया है। एक जवान की तलाश की जा रही है, अभी तक घटना में शहीद हुए 22 जवानों के शव बरामद किए गए हैं।

राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने बताया था कि शुक्रवार की रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। इस अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से तथा सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से लगभग दो हजार जवान शामिल थे। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र (सुकमा जिला)के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन तथा तर्रेम के सुरक्षा बलों के मध्य मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली।

घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद

पाल ने मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के एक जवान, बस्तरिया बटालियन के दो जवानों तथा डीआरजी के दो जवानों (कुल पांच जवानों) के शहीद होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कुछ जवानों को लापता होने की भी जानकारी दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि इस घटना में 30 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से सात जवानों को रायपुर के अस्पताल में तथा 23 जवानों का बीजापुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी काफी नुकसान होने की खबर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत