न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विधानसभा सत्र के बीच आज होगी भजनलाल कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

विधानसभा बजट सत्र के बीच आज मंगलवार शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में भजनलाल सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 9:33:12

विधानसभा सत्र के बीच आज होगी भजनलाल कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

विधानसभा बजट सत्र के बीच आज मंगलवार शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में भजनलाल सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। कैबिनेट बैठक से पहले, दोपहर 12:00 बजे राजस्थान सरपंच संघ द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

प्रस्तावों पर लगी मुहर:

हालांकि कैबिनेट बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन विधानसभा सत्र के बीच हो रही इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार केवल कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जबकि मंत्री परिषद की बैठक नहीं हुई है। ऐसे में यह अनुमान जताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान सरकार विधानसभा क्षेत्र में रखे जाने वाले बिलों को अनुमोदित करेगी। कई विभागों के प्रस्तावों को इस कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

बैठक में धर्मांतरण रोकथाम के विधेयक के प्रारूप का अनुमोदन संभव है। इसके अलावा सहकारिता सोसाइटियों से संबंधित नए प्रावधान, टाउनशिप पॉलिसी, युवा नीति सेवा नियम में संशोधन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में राजस्थान सरकार के आगामी बजट को लेकर भी अहम चर्चा की संभावना है, खासतौर से पिछले दिनों बजट सुझाव बैठक में आए सुझावों पर विचार करके उन्हें बजट में शामिल किया जा सकता है। केंद्र सरकार का बजट पेश होने के बाद अब सभी की निगाहें राजस्थान सरकार के बजट पर टिकी हैं। यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पहले शासन कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा।

सरपंच जताएंगे सीएम का आभार:

कैबिनेट बैठक से पहले, दोपहर 12:00 बजे राजस्थान सरपंच संघ की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में पंचायतीराज सशक्तिकरण एवं अभिनंदन समारोह के रूप में किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के निवर्तमान सरपंच, नवनियुक्त प्रशासक और पंचायत राज के अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

संघ के मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जिन सरपंचों का कार्यकाल समाप्त हुआ था, उन्हें प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद राज्य भर के सरपंचों और वार्ड पंचों में खुशी का माहौल है। इसी संदर्भ में नव नियुक्त प्रशासकों (निवर्तमान सरपंचों) ने जयपुर में पंचायतीराज सशक्तिकरण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित कर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करने का निर्णय लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका