न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन इफेक्ट: दोगुना हुआ हवाई किराया, कई एयरलाइंस ने 100% तक बढ़ाए दाम

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर ट्रैवल इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है। एयरलाइन कंपनियों ने कई इंटरनेशनल रूट पर हवाई किराया बढ़ा दिया है। भारत से अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई और कनाडा जैसे देशों के लिए हवाई किराए दोगुने हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 10:29:56

ओमिक्रॉन इफेक्ट:  दोगुना हुआ हवाई किराया, कई एयरलाइंस ने 100% तक बढ़ाए दाम

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर ट्रैवल इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है। एयरलाइन कंपनियों ने कई इंटरनेशनल रूट पर हवाई किराया बढ़ा दिया है। भारत से अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई और कनाडा जैसे देशों के लिए हवाई किराए दोगुने हो गए हैं। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लागू नई गाइडलाइन भी मंगलवार आधी रात से लागू हो रही है। इन गाइडलाइंस में तय की गई प्रोसेस के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर भी 6 घंटों तक इंतजार करना पड़ सकता है। टेस्ट का रिजल्ट आने तक यात्रियों को एक स्पेशल होल्डिंग एरिया में इंतजार करना होगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि एयरपोर्ट पर कितने टेस्टिंग काउंटर लगाए जाएंगे।

दरअसल, ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है, जो 1 दिसंबर मिडनाइट से प्रभावी हो जाएगी। नई गाइडलाइन में 14 से ज्यादा देशों में जहां ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं, उन देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्टिंग अनिवार्य कर दी गई है।

कई रूट पर किराया दोगुना हुआ

- NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से लंदन के लिए फ्लाइट टिकट का रेट लगभग 60 हजार से बढ़कर 1.5 लाख रुपए हो गया है।
- दिल्ली से दुबई का हवाई किराया लगभग दोगुना होकर 33 हजार रुपए पर पहुंच गया है।
- इससे पहले दिल्ली से दुबई का राउंड ट्रिप टिकट 20 हजार रुपए में पड़ता था।
- दिल्ली से अमेरिका की राउंड ट्रिप कॉस्ट पहले 90 हजार रुपए से 1.2 लाख रुपए के बीच थी।
- ये बढ़कर अब लगभग 1.5 लाख रुपए हो गई है।
- शिकागो, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क सिटी के हवाई किराए में 100% की बढ़ोतरी देखी गई है।
- बिजनेस क्लास टिकट की कीमत दोगुनी होकर 6 लाख रुपए हो गई है।
- दिल्ली से टोरंटो का हवाई किराया लगभग 80 हजार रुपए से बढ़कर 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल