न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SC के आदेश के बाद NEET UG 2024 का संशोधित रिजल्ट जारी, 4 राउंड में होगी काउंसलिंग, 4.20 लाख छात्रों के 5-5 अंक घटे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज NEET UG 2024 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 7:48:35

SC के आदेश के बाद NEET UG 2024 का संशोधित रिजल्ट जारी, 4 राउंड में होगी काउंसलिंग, 4.20 लाख छात्रों के 5-5 अंक घटे

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज NEET UG 2024 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। यह फैसला कोर्ट द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में कुछ अनियमितताओं और तकनीकी खामियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

परीक्षार्थी neet.ntaonline.in व exams.nta.ac.in/NEET पर परीक्षार्थी एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर नया स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न नंबर 19 के दो उत्तरों की बजाय एक उत्तर संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से करीब 4.20 लाख अभ्यर्थियों के 5-5 अंक घटाए गए हैं। इससे लाखों स्टूडेंट्स की रैकिंग में बदलाव हुआ है। नीट के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है। इसके अलावा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए भी अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए ने रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित किया है। 23 जुलाई को मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि नीट यूजी री-टेस्ट का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया था कि वह फिर से नए सिरे से रिजल्ट घोषित करें।

नीट यूजी मामले में सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि नीट का रिवाइज्ड रिजल्ट दो दिनों के अंदर घोषित कर दिया जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आज, 25 जुलाई को संशोधित नतीजे जारी कर दिए गए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET UG 2024 के संशोधित परिणाम जारी होने से छात्रों को निष्पक्षता और पारदर्शिता का आश्वासन मिला है। यह कदम छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि वे सही और न्यायपूर्ण तरीके से अपने करियर की दिशा तय कर सकें।

अब नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया आज या कल से शुरू हो सकती है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) चार राउंड में नीट यूजी काउंसलिंग 2024 आयोजित करेगी। सरकार ने कहा है कि अगर कोई उम्मीदवार किसी भी तरह के फर्जीवाड़े में लिप्त पाया जाता है तो काउंसलिंग प्रक्रिया से उसे बाहर कर दिया जाएगा। न सिर्फ काउंसलिंग के दौरान बल्कि उसके बाद बाद भी उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया के बारे में बताते हुए केंद्र ने कहा कि छात्रों को पहले और दूसरे राउंड में उनके द्वारा चुने गए प्रेफरेंस के अनुसार सीटें बदलने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे में यदि तीसरे दौर से पहले सीटें रद्द कर दी जाती हैं, तो इसका ओवरऑल काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नीट काउंसलिंग का तीसरा राउंड सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।

अगर तीसरे दौर के बाद उम्मीदवारी रद्द कर दी जाती है, तो भी खाली सीटों को बाद के राउंड में भी ऑफर किया जा सकता है हालांकि, जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीटें अलॉट की जा चुकी हैं, वे बाद के राउंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तीसरी स्थिति में अगर चौथे और अंतिम राउंड के बाद कोई उम्मीदवारी रद्द कर दी जाती है, तो खाली सीटें सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के आधार पर एक अतिरिक्त राउंड से भरी जाएंगी। नीट यूजी काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।

नीट के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है। इसके अलावा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए भी अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी