न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के बाद केंद्र का बड़ा फैसला, मेरठ ज़ोन से 150 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा

सरकार ने देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़ोन में साफ तौर पर देखने को मिला, जहां 150 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 10:39:14

पहलगाम हमले के बाद केंद्र का बड़ा फैसला, मेरठ ज़ोन से 150 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा

मेरठ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़ोन में साफ तौर पर देखने को मिला, जहां 150 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा गया है।

मेरठ ज़ोन के एडीजी भानु भास्कर ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई पूरी तरह से सुरक्षा के दृष्टिकोण से की गई है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से शॉर्ट टर्म वीज़ा पर भारत आए नागरिकों की गहन जांच की गई और उनकी पहचान सुनिश्चित कर उन्हें उसी माध्यम से वापिस भेजा गया, जिससे वे भारत में दाखिल हुए थे।

मेरठ, सहारनपुर, हापुड़ सहित ज़ोन के सात जिलों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई। इनमें मेरठ में रहने वाली एक महिला समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें नियमानुसार वापस भेजा गया है। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस तरह की कार्रवाई में वीज़ा, पासपोर्ट और प्रवास से संबंधित सभी दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन न कर सके।

एडीजी भानु भास्कर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को "कायरतापूर्ण और निंदनीय" करार देते हुए कहा कि इस हमले के बाद भारत सरकार और राज्य प्रशासन ने मिलकर गंभीर कदम उठाए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सुरक्षा एजेंसियों की नजर लगातार बनी हुई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य ज़िलों में भी शॉर्ट टर्म वीज़ा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही वापिस भेजने की प्रक्रिया जारी है।

यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि भारत अब आतंकी घटनाओं के प्रति बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नहीं है और हर स्तर पर जवाब देने को तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल