न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : परिजनों संग मिलकर प्रेमिका ने कर डाली प्रेमी की हत्या, जहर देकर पिटाई करते हुए तालाब में फेंका

बिहार के छपरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां परिजनों संग मिलकर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 7:16:55

बिहार : परिजनों संग मिलकर प्रेमिका ने कर डाली प्रेमी की हत्या, जहर देकर पिटाई करते हुए तालाब में फेंका

बिहार के छपरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां परिजनों संग मिलकर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर डाली। प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को घर बुलाया और जहर देकर पिटाई करते हुए तालाब में फेंक दिया। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहिया गांव की है। मृतक प्रेमी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी पप्पू शर्मा (24 वर्ष) पिता तारकिशोर शर्मा के रूप में हुई है। लोगों ने बताया, 'दोनों के स्वजातीय होने के चलते परिजनों में शादी विवाह की भी चर्चा थी, लेकिन लड़की के भाई को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।'

पप्पू के भाई ने बताया, 'भाई का बसहिया की एक लड़की से लगभग ढाई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही जाति के हैं। शादी की भी चर्चा हो रही थी, लेकिन लड़की वालों ने साजिश कर बुलाया और जहर देने के बाद पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। लड़की हमारी दूर की रिश्तेदार भी लगती है।'

लोगों ने बताया, 'युवक बसहिया गांव में आरोपी के घर से कुछ दूर पर तालाब में अधमरा सा देखा गया। लड़की के घर आने जाने के चलते आसपास के लोगों ने पहचान लिया। इसके उसके घरवालों को इसकी सूचना दी गई। परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे तभी रास्ते में मौत हो गई।' पप्पू शर्मा की मौसी की शादी बसहिया गांव में हुई है। मौसी के घर आने जाने के क्रम में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया