न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन के ब्रेक के बाद आज से फिर शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के ब्रेक के बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर से शुरू होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 3:01:32

दो दिन के ब्रेक के बाद आज से फिर शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के ब्रेक के बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर से शुरू होगी। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा गुरुवार सुबह असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई और विराम ले लिया था। इस दौरान राहुल नई दिल्ली लौट आए।

कांग्रेस नेता सुवंकर सरकार ने कहा कि राहुल रविवार, 28 जनवरी सुबह 11.30 बजे सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह जलपाईगुड़ी जाएंगे जहां से यात्रा फिर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा बस और पैदल दोनों तरह से आगे बढ़ेगी और रात को सिलीगुड़ी के पास रुकेगी। यह यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश करने वाली है और फिर मुर्शिदाबाद से यात्रा करने के बाद 1 फरवरी को राज्य से रवाना होगी।

सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

जलपाईगुड़ी के पीडब्ल्यूडी मोड़ से आज दोपहर 2:00 बजे यह यात्रा शुरू होगी जो जलपाईगुड़ी के विभिन्न इलाकों से होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचेगी। सिलीगुड़ी में थाना मोड़ से एयर व्यू मोड़ तक राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे और फिर वहां जनसभा करेंगे। हालांकि, जनसभा की प्रशासनिक अनुमति नहीं है। उसके बाद फिर अपनी यात्रा बस से वह आगे उत्तर दिनाजपुर जिला के सोनापुर के लिए बढ़ जाएंगे। वहीं, शिविर में वह आज रात्रि विश्राम करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मुख्यमंत्री ममता को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि राज्य में कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो। कांग्रेस ने पहले आरोप लगाया था कि जलपाईगुड़ी में गांधीजी की तस्वीर वाले कुछ बैनर तोड़ दिए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी राज्य में यात्रा के हिस्से के रूप में सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने की अनुमति हासिल करने में बाधाओं का सामना करने पर चिंता जताई।

यात्रा के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि यह यात्रा 67 दिनों में 6,713 किमी की यात्रा तय करेगी। यह यात्रा 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होने से पहले 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती