न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगान में बिगड़ते हालात पर आंसू बहाती बच्ची का वीडियो वायरल, कहा - कोई भी हमारे बारे में चिंता नहीं करता, हम इतिहास में धीरे-धीरे खत्म...

अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए मेरा दिल टूटा है। दुनिया ने उन्हें असफल कर दिया। इतिहास इसे लिखेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 10:16:50

अफगान में बिगड़ते हालात पर आंसू बहाती बच्ची का वीडियो वायरल, कहा - कोई भी हमारे बारे में चिंता नहीं करता, हम इतिहास में धीरे-धीरे खत्म...

अफगानिस्तान में करीब दो दशकों के बाद एक बार फिर तालिबान (Taliban) का प्रभाव बढ़ गया है। तालिबान की वापसी से महिलाएं सबसे ज्यादा खौफजदा हैं। हाल ही में एक छोटी अफगान बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह बता रही है कि दुनिया अफगानिस्तान के साथ कैसा बर्ताव कर रही है। साथ ही बच्ची यह भी कह रही है कि युद्ध से जूझते इस देश को जल्द ही भुला दिया जाएगा।

ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'नाउम्मीद अफगान बच्ची के आंसू, जिसके सपने टूट गए हैं। क्योंकि तालिबान देश में बढ़ रहा है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए मेरा दिल टूटा है। दुनिया ने उन्हें असफल कर दिया। इतिहास इसे लिखेगा।'

वीडियो में बच्ची कह रही है, 'हम गिने नहीं जाएंगे, क्योंकि हम अफगानिस्तान से हैं। हम इतिहास में धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।'

करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में बच्ची लगातार रोती हुई नजर आ रही है। वह कह रही है, 'मैं रोना बंद नहीं कर सकती। इस वीडियो को बनाने के लिए मुझे अपने आंसू पोंछने होंगे। कोई भी हमारे बारे में चिंता नहीं करता है। हम इतिहास में धीरे-धीरे मर जाएंगे। यह मजाक नहीं है।' वीडियो सामने आने के बाद लोग लगातार इसपर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अफगानिस्तान में अपने पिछले शासन के दौरान तालिबान ने महिलाओं के घर के बाहर काम करने या स्कूल जाने पर रोक लगा दी थी। महिलाएं अपने पुरुष रिश्तेदार के साथ ही घर से बाहर जा सकती थीं और उन्हें इस दौरान बुर्का पहनना जरूरी था। लोगों को अब डर है कि दो दशकों में महिलाओं को मिली आजादी तालिबान के आने के बाद खत्म हो जाएगी। साथ ही एनजीओ कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के भी काम करने पर पाबंदियां लग जाएंगी।

तालिबान ने मांगी 15 से 45 वर्षीय महिलाओं की फेहरिस्त

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद उसके नेताओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। उन्होंने जुलाई की शुरुआत में बदख्शां और तखर स्थानीय धार्मिक नेताओं को तालिबान लड़ाकों के साथ निकाह के लिए 15 साल से बड़ी लड़कियां और 45 साल से कम उम्र की विधवाओं की फेहरिस्त देने का हुक्म दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम