न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार भूकंप से हिल रहा है अफगानिस्तान, बुधवार देर रात फिर आया

अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकम्प आया है। दो सप्ताह में अफगानिस्तान में 4 बार भूकम्प आ चुका है। इसमें 11 अकटूबर को आए भूकम्प में 4000 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 1:16:46

लगातार भूकंप से हिल रहा है अफगानिस्तान, बुधवार देर रात फिर आया

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकम्प आया है। दो सप्ताह में अफगानिस्तान में 4 बार भूकम्प आ चुका है। इसमें 11 अकटूबर को आए भूकम्प में 4000 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप बुधवार देर रात 1:10 बजे आया और 150 किलोमीटर की गहराई पर था। क्षति या हताहत की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में यह लगातार चौथा भूकंप है और हेरात प्रांत में एक मजबूत भूकंप के ठीक एक हफ्ते बाद आया है, जिसमें 4,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

बता दें बुधवार देर रात आए भूकंप से पहले 15 अक्टूबर को अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 13 अक्टूबर को अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 11 अक्टूबर को देश में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

11 अक्टूबर को आए भूकंप में 4000 लोगों की गई जान

इससे पहले, 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था। खामा प्रेस ने तालिबान के नेतृत्व वाले मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस हमले में 4000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और हजारों इमारतें नष्ट हो गईं। हेरात और आसपास के इलाके शनिवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके शक्तिशाली झटकों से हिल गए।

सात अक्टूबर को आया था विनाशकारी भूकंप

बता दें कि सात अक्टूबर को, हेरात के उसी हिस्से में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद से भूकंप के और आठ शक्तिशाली झटके आए, जिससे कई ग्रामीण घर गिर गए और 1,000 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। इसके कुछ दिनों के बाद, जब हजारों भयभीत निवासी बिना आश्रय के रह गए और स्वयंसेवक जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे थे, उसी तीव्रता के एक और झटके ने एक व्यक्ति की जान ले ली और 130 अन्य घायल हो गए। यूनिसेफ ने बुधवार को कहा कि भूकंप में मरने वालों में 90 प्रतिशत से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

तालिबान ऐसी आपदा से निपटने के लिए तैयार नहीं

पश्चिमी अफगानिस्तान में पिछले दो हफ़्तों के दौरान आए विनाशकारी भूकंपों की एक सिरीज के कारण हजारों लोग हताहत हुए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। जमीनी सहायता कर्मियों का कहना है कि तालिबान ऐसी आपदा से निपटने के लिए तैयार नहीं है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, भूकंप ने सामूहिक रूप से 1,480 से अधिक लोगों की जान ले ली है और हेरात के छह जिलों में 27,150 लोग प्रभावित हुए हैं। तालिबान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने अधिक संख्या देते हुए कहा कि हताहतों की संख्या 4,000 से अधिक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर