न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदित्य-L1 ने ली सेल्फी, खींची पृथ्वी व चन्द्रमा की तस्वीरें, ISRO ने जारी किया वीडियो

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने गुरुवार को आदित्य-L1 पर लगे कैमरे से ली गई सेल्फी के साथ पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को 4 सितंबर को खींचा गया है। सेल्फी में आदित्य पर लगे दो इंस्ट्रूमेंट VELC और SUIT नजर आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 4:17:15

आदित्य-L1 ने ली सेल्फी, खींची पृथ्वी व चन्द्रमा की तस्वीरें, ISRO ने जारी किया वीडियो

बेंगलूरू। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने गुरुवार को आदित्य-L1 पर लगे कैमरे से ली गई सेल्फी के साथ पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को 4 सितंबर को खींचा गया है। सेल्फी में आदित्य पर लगे दो इंस्ट्रूमेंट VELC और SUIT नजर आ रहे हैं।

आदित्य को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 63 मिनट 19 सेकेंड बाद स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की 235 Km x 19,500 Km की कक्षा में स्थापित कर दिया गया था।

लॉन्चिंग के बाद से आदित्य की दो बार ऑर्बिट बढ़ाई जा चुकी है। इसके लिए थ्रस्टर फायर किए गए थे। करीब 4 महीने बाद यह 15 लाख Km दूर लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है।

गौरतलब है कि आदित्य एल-1 को 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया था। अभी तक आदित्य एल-1 ने दो अर्थ बाउंड मैन्यूवर्स सफलतापूर्वक पार कर लिए हैं। आदित्य एल-1 चार महीने का सफर तय कर सूरज और पृथ्वी के बीच स्थित एल-1 प्वाइंट तक पहुंचेगा। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम X पर पोस्ट कर बताया है कि आदित्य एल-1 में लगे कैमरे ने सेल्फी ली है। आदित्य एल-1 में लगे दो पेलोड्स VELC और SUIT की तस्वीर भी साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में आदित्य एल-1 के कैमरे ने पृथ्वी और चांद का भी वीडियो बनाया है। यह वीडियो 4 सितंबर का है।

कितना दूर है एल-1 प्वाइंट?

धरती और सूरज के बीच में कुल पांच ऐसे प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं जहां स्पेस क्राफ्ट को रखकर सूरज से निकलने वाली किरणों का अध्ययन किया जाता है। इस एल-1 प्वाइंट को लैरेंज बिंदु भी कहते हैं। बता दें कि सूरज से सबसे नजदीक एल-1 प्वाइंट है जहां सूर्ययान जा रहा है। धरती से एल-1 प्वाइंट की दूरी तकरीबन 15 लाख किलोमीटर है। वहीं सूरज से एल-1 की दूरी करीब 14 करोड़ 85 लाख किमी है। लैरेंज प्वाइंट 1 सूरज और धरती की कुल दूरी का मात्र एक फीसदी ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा