न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश होंगे आरोपी और गवाह, मणिपुर हिंसा में CBI के मामलों की सुनवाई गुवाहाटी में होगी

मणिपुर हिंसा के जिन मामलों की जांच सीबीआई कर रही है, उनका मुकदमा असम की राजधानी गुवाहाटी में चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को एक या एक से अधिक जजों को जिम्मा सौंपने को कहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 4:45:54

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश होंगे आरोपी और गवाह, मणिपुर हिंसा में CBI के मामलों की सुनवाई गुवाहाटी में होगी

नई दिल्ली। 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने समेत मणिपुर हिंसा के 12 सबसे गंभीर मामले सीबीआई को ट्रांसफर किए गए हैं। जांच की निगरानी के लिए महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी दत्तात्रेय पटसालगिकर को नियुक्त किया गया है। पटसालगिकर सीधे सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट करेंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार (25 अगस्त) को सुझाव दिया कि मणिपुर में जातीय तनाव की स्थिति को देखते हुए सीबीआई की जांच वाले मुकदमों की सुनवाई राज्य के बाहर करवाना सही होगा।

मणिपुर हिंसा के जिन मामलों की जांच सीबीआई कर रही है, उनका मुकदमा असम की राजधानी गुवाहाटी में चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को एक या एक से अधिक जजों को जिम्मा सौंपने को कहा है। यह सुनवाई ऑनलाइन मोड में होगी, यानी आरोपियों की पेशी और गवाहों के बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किए जाएंगे।

मणिपुर के मजिस्ट्रेट दर्ज करेंगे बयान- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, सभी आरोपी मणिपुर की जेल में ही रहेंगे। गवाहों के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान मणिपुर के स्थानीय मजिस्ट्रेट दर्ज करेंगे। इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करेंगे। जेल में बंद आरोपियों की पहचान परेड ऑनलाइन मोड में होगी।

मणिपुर के बाहर सुनवाई की अपील

केंद्र सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मणिपुर में पिछले दिनों जो तनाव रहा है, उसके चलते यह जरूरी है कि न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर लोगों को विश्वास रहे। इसलिए मामले की सुनवाई राज्य से बाहर करवाना बेहतर रहेगा। मेहता ने यह भी कहा कि सुनवाई के लिए जज की नियुक्ति राज्य सरकार की तरफ से किए जाने की बजाय यह नियुक्ति हाईकोर्ट की तरफ से हो।

कुकी समुदाय के वकील का विरोध

मेहता ने असम में सुनवाई को सही बताते हुए कहा कि गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जज की नियुक्ति करें। उन्होंने यह भी दिया कि आरोपियों और गवाहों की असम की कोर्ट में पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो। कुकी समुदाय से जुड़े संगठनों के लिए पेश इंदिरा जयसिंह, कॉलिन गोंजाल्विस और निजाम पाशा जैसे वकीलों ने असम में सुनवाई का विरोध किया। उन्होंने मिजोरम या मेघालय में सुनवाई की मांग की, लेकिन चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया। चीफ जस्टिस ने कहा कि असम एक बड़ा राज्य है। वहां सुनवाई से जुड़ी सुविधाएं मौजूद हैं।

मामले में गुवाहाटी के विशेष जज ही देंगे आदेश

सुनवाई के अंत में चीफ जस्टिस ने कहा, हम गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से अनुरोध करते हैं कि वह जरूरत के मुताबिक एक या एक से अधिक जजों को सुनवाई का जिम्मा सौंपें। यह सुनवाई गुवाहाटी में हो। आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने समेत सभी मामलों पर गुवाहाटी के विशेष जज ही आदेश देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन