न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: DTO संजय शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी में ACB टीम को मिली 6.18 करोड़ की सम्पत्ति

जयपुर के विद्याधर नगर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) संजय शर्मा के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की रेड में आय से दोगुना संपत्ति मिली है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश स्थित 10 ठिकानों में छापेमारी में एसीबी टीम को करीब 6.18 करोड़ की संपत्ति मिली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 1:34:01

जयपुर: DTO संजय शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी में ACB टीम को मिली 6.18 करोड़ की सम्पत्ति

जयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) संजय शर्मा के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की रेड में आय से दोगुना संपत्ति मिली है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश स्थित 10 ठिकानों में छापेमारी में एसीबी टीम को करीब 6.18 करोड़ की संपत्ति मिली।

गौरतलब है कि डीटीओ संजय शर्मा के 10 ठिकानों पर एसीबी की टीमों ने कल गुरुवार को छापेमारी की थी। एसीबी डीजी डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संजय की आय से 209 फीसदी यानी दोगुना से ज्यादा आय मिली है। करीब 6.18 करोड़ की संपत्ति मिली, जो आय से 4 करोड़ रुपए अधिक है।

डीटीओ संजय के घर में पत्नी और बच्चों सहित 10 लोगों के बैंक अकाउंट, 3 बड़े लॉकर, शेयर्स, प्रॉपर्टी के डॉक्युमेंट, सोने-चांदी के गहने मिले हैं। संजय ने रिश्तेदारों के नाम संपत्तियां खरीद रखी है। एसीबी को डीटीओ के खिलाफ सवा साल पहले आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत मिली थी। जांच एजेंसी तब से सत्यापन कर रही थी। अब कार्रवाई की है।

कहां से क्या मिला

जयपुर के श्याम नगर में डीटीओ शर्मा की भांजी के यहां भी सर्च की गई। इसमें पाया कि डीटीओ शर्मा ने खुद के रुपए से भांजी के नाम पर पांच्यावाला में 500 वर्गगज का प्लॉट और वैशाली नगर में एक फ्लैट लिया था। बाद में काफी कम कीमत पर दोनों संपत्तियों को अपने और पत्नी के नाम करवाने के दस्तावेज मिले हैं।

सांगानेर में प्रॉपर्टी डीलर श्याम लाल के घर में छापा मारा, जिसमें प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। डीटीओ शर्मा ने श्याम लाल के साथ मिल कर कई जगह प्रॉपर्टी में निवेश किया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वैशाली नगर थाने के पास डीटीओ संजय शर्मा के घर और उनके छोटे भाई अजय के घर पर एक साथ छापा मारा। वैशाली नगर में एसकेजे ज्वेलर्स के शोरूम पर भी जांच की गई है। पता चला कि एसकेजे ज्वेलर्स में निवेश किया है। इसके माध्यम से सोने की खरीद-बिक्री भी हुई है।

भरतपुर में कप्तान कॉलोनी में डीटीओ संजय शर्मा के पुराने मकान पर भी सर्च की गई है। विद्याधर नगर ऑफिस में उनके रूम से फाइलें जब्त की गईं।

अलीगढ़ के चंदौसी में उनके मकान में भी प्रॉपर्टी को लेकर सर्च की गई।

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में की गई छापेमारी में 25 बीघा जमीन मिली है। यहां जमीन के काश्तकार और उनके नाम से जॉइंट अकाउंट का भी पता चला।

यूरोप-अमेरिका ट्रिप का खर्चा किसने उठाया, होगी जाँच

डीटीओ संजय शर्मा के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा यूएसए में पढ़ाई कर रहा है। दूसरा सिंधिया स्कूल ग्वालियर में पढ़ाई करने के बाद लंदन में पढ़ रहा है। बेटी ने डीपीएस से पढ़ाई करने के बाद कजाकिस्तान से एमबीबीएस किया है। दस्तावेजों की जांच में एसीबी टीम को परिवार के लोगों के यूरोप और अमेरिका दौरों पर लाखों रुपए खर्च करने की जानकारी मिली है। विदेश दौरे पर संजय शर्मा खुद के खर्च पर गए या टिकट व रहने-खाने का खर्च किसी दूसरे ने उठाया, इसकी जांच की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी