न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ACB की JDA अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के दर्जनभर ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई, करोड़ों की सम्पत्तियों का खुलासा

एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि JDA में तैनाती के दौरान अविनाश शर्मा ने गृह निर्माण समितियों और बिल्डरों को फायदा पहुंचाया। इसके बदले उन्होंने बेहद कम कीमतों पर भूखंड हासिल किए, जिनकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपए है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 12:00:55

ACB की JDA अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के दर्जनभर ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई, करोड़ों की सम्पत्तियों का खुलासा

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के दर्जनभर ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई कर तलाशी में जुटी है। दरअसल, अविनाश शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एक गोपनीय शिकायत मिलने के बाद एसीबी एक्टिव हुई और जानकारी जुटाई। पुख्ता सबूत मिलने के बाद आज एसीबी की अलग-अलग टीमों ने अभियंता के दर्जनभर ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। अनुसंधान अधिकारी एसीबी के एएसपी ज्ञानप्रकाश नवल के नेतृत्व में यह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियंता के ठिकानों के अलावा जेडीए कार्यालय में भी तलाशी अभियान जारी है।

वैध आय से 253 फीसदी ज्यादा संपत्तियां जुटाई

एसीबी के डीजी डॉ। रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि सूत्रों और गोपनीय सत्यापन से संदिग्ध अधिकारी द्वारा राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक करीब 6.25 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियां अर्जित करने की जानकारी सामने आई है। जो वैध आय से 253 फीसदी ज्यादा है। अभियंता अविनाश शर्मा द्वारा जयपुर में गोपालपुरा मोड, मानसरोवर, सांगानेर, पृथ्वीराज नगर क्षेत्र, जगतपुरा, प्रतापनगर और रिंग रोड के आस-पास 25 से अधिक कॉलोनियों में 50 से ज्यादा संपत्तियां खरीदने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।

एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि JDA में तैनाती के दौरान अविनाश शर्मा ने गृह निर्माण समितियों और बिल्डरों को फायदा पहुंचाया। इसके बदले उन्होंने बेहद कम कीमतों पर भूखंड हासिल किए, जिनकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपए है।

बेटियों की पढ़ाई पर खर्च किए 50 लाख

बेटियों की पढ़ाई पर 50 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करने की बात भी सामने आई है। इसके साथ ही म्युचुअल फंड में करीब 90 लाख रुपए का निवेश करने की जानकारी भी मिली है। दुपहिया और चौपहिया वाहनों की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। अविनाश शर्मा और उनके परिवार के 7 बैंक खातों में करीब 30 लाख रुपए मिले।

उन्होंने बताया कि गोपालपुरा मोड़ पर हिम्मत नगर, जेडीए के अधीक्षण अभियंता कार्यालय और विभिन्न जोन कार्यालय, बदरवास में कीर्ति सागर स्थित प्लॉट, जगतपुरा स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी स्थित प्लॉट, मंगियावास स्थित किंजल कॉलोनाइजर प्राइवेट लिमिटेड, सैक्रेड कॉलोनाइजर प्राइवेट लिमिटेड, नीलकंठ रियल स्टेट के कार्यालय, मालवीय नगर के प्रधान मार्ग स्थित मकान, बदरवास के राठी नगर स्थित प्लॉट पर एसीबी तलाशी ले रही है।

कैसे पहुंचाया फायदा, जांच कर रही एसीबी

पड़ताल में यह भी सामने आया है कि अभियंता अविनाश शर्मा ने 25 योजनाओं और कॉलोनियों में संपत्ति अर्जित की गई है। इन योजनाओं के नियमन और डवलपमेंट में किस तरह डवलपर को फायदा पहुंचाया गया और इस प्रक्रिया में नियमों की अवहेलना हुई। इसे लेकर भी एसीबी जांच में जुटी है। इस क्रम में जेडीए के विभिन्न जोन ऑफिस में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एसीबी को कई अहम सबूत हाथ लगने की संभावना है।

भविष्य में और भी कई खुलासे संभव

ACB की टीम अभी भी विभिन्न दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि JDA में रहते हुए नियमों के खिलाफ जाकर कॉलोनियों के डेवलपर्स को फायदा पहुंचाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी के चलते JDA के विभिन्न जोन और कार्यालयों में तलाशी अभियान जारी है। इस कार्रवाई को राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। आगे की जांच में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी