न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं, सिंदूर के सेल्समैन हैं', AAP सांसद संजय सिंह का तीखा हमला

आप सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी को 'सिंदूर का सेल्समैन' कहकर घेरा। ऑपरेशन सिंदूर और वक्फ कानून को लेकर मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप। जानिए पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 8:39:53

'मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं, सिंदूर के सेल्समैन हैं', AAP सांसद संजय सिंह का तीखा हमला

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी को केवल देश का प्रधानमंत्री न मानते हुए कहा कि "मोदी जी सेल्समैन हैं, भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाए, तो मोदी जी उसके नाम पर भी वोट मांग सकते हैं। संजय सिंह ने मोदी को "निर्मम इंसान" करार देते हुए उनकी राजनीतिक शैली पर सवाल खड़े किए।

'वो सिंदूर के सौदागर हैं, वो सिंदूर के सेल्समैन हैं'

पीएम मोदी के एक हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा, “नरेंद्र मोदी मौत, हत्या और आतंकवाद के नाम पर वोट लेना जानते हैं। जवानों की मौत के नाम पर भी राजनीति की जाती है। आज उन्होंने सिद्ध कर दिया कि वो सिंदूर के सौदागर और सेल्समैन हैं। एक ओर 'ऑपरेशन सिंदूर' चल रहा है, तो दूसरी ओर वे आतंकवादी अब भी खुले घूम रहे हैं जिन्होंने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा।”

उन्होंने आगे कहा, "भारत के प्रधानमंत्री कैसे कह सकते हैं कि हमारी रगों में गर्म सिंदूर दौड़ रहा है? क्या उन आतंकवादियों को सजा दी गई है? क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है? हमारी बहनों का सिंदूर मिटा और आप उस पर प्रचार कर रहे हैं।"

पीएम मोदी के बयान पर उठा विवाद

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मई को राजस्थान के बीकानेर में आयोजित एक रैली में कहा था, “अब मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर दौड़ रहा है।” उनके इस बयान को लेकर संजय सिंह ने उन्हें घेर लिया और इसे एक प्रकार की राजनीतिक मार्केटिंग करार दिया।

वक्फ कानून को बताया 'गैरसंवैधानिक'

वक्फ संपत्ति से जुड़े कानून पर भी संजय सिंह ने मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “यह वक्फ बिल पूरी तरह से गैरसंवैधानिक है। पीएम और उनकी पार्टी का असली एजेंडा देश में नफरत फैलाना और ज़मीनों को कब्ज़ा कर अपने करीबी दोस्तों को सौंपना है।”

उन्होंने बताया कि वे वक्फ बिल की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का हिस्सा रहे हैं, और संविधान के अनुच्छेद 25 से 29 के तहत सभी धर्मों को पूजा-पद्धति और इबादत की स्वतंत्रता दी गई है। इस अधिकार में किसी प्रकार की दखलअंदाजी संविधान के खिलाफ है।

'सुप्रीम कोर्ट से आएगा न्यायपूर्ण फैसला'

संजय सिंह ने भरोसा जताया कि सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में न्याय करेगा। उन्होंने कहा, “धार्मिक संपत्तियों का प्रबंधन उसी धर्म के लोग करेंगे, ये संविधान में स्पष्ट है। फिर सरकार इसमें दखल क्यों देना चाहती है? मुझे विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट से एक मजबूत और न्यायपूर्ण फैसला आएगा, जो संविधान की रक्षा करेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब