न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिया से नीचे गिरी स्कूल बस, 12वीं की छात्रा की मौत, 9 घायल

जयपुर-बीकानेर हाईवे (NH-52) पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौमूं में वीर हनुमान मार्ग पुलिया के पास स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 1:41:06

जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिया से नीचे गिरी स्कूल बस, 12वीं की छात्रा की मौत, 9 घायल

जयपुर। जयपुर-बीकानेर हाईवे (NH-52) पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौमूं में वीर हनुमान मार्ग पुलिया के पास स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा कोमल देवंदा (18) की मौत हो गई, जबकि 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर रूप से घायल बच्चों को जयपुर के सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। घायलों में सुमित चौधरी, अंकिता कुमावत, मनीषा चौधरी, रवि शर्मा, संजीव बुनकर, देवेश कुंदल, तनु प्रजापत, वंश वर्मा और अक्षिता चौधरी शामिल हैं।

घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग ओवरलोड और बिना फिटनेस वाली बसों पर ध्यान नहीं देता, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बस स्कूल की नहीं, बल्कि किराए पर ली गई थी। नियमों के अनुसार स्कूल बस का रंग पीला होना चाहिए और उसमें परिचालक होना चाहिए, लेकिन इन सभी नियमों की अनदेखी की गई।

घटना की सूचना मिलते ही जयपुर डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया मौके पर पहुंचे और घायलों की हालत जानी। इसके अलावा एसीपी अशोक चौहान, थाना प्रभारी गणेश सैनी, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

हादसे के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोग स्कूल प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे और चौमूं के सरकारी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है और स्कूल प्रशासन से भी जवाब तलब किया जाएगा। परिवहन विभाग की लापरवाही को लेकर भी जांच होगी, ताकि आगे इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी