न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके में आग लगने से बड़ा हादसा, 7 की मौत

पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां देर रात झुग्गियों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सात लोगों की जलकर मौत हो गई, सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Mar 2022 10:00:49

दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके में आग लगने से बड़ा हादसा, 7 की मौत

पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां देर रात झुग्गियों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सात लोगों की जलकर मौत हो गई, सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी शव बुरी तरह से जले हुए मिले हैं। शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। शव इतनी बुरी तरह जल गए है कि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि मरने वालों में महिलाएं और पुरुष कितने है। पुलिस आग के कारणों के पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी साझा की है।

दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक ये घटना बीती रात एक बजे हुई। उन्हें सूचना मिली थी कि गोकलपुर गांव स्थित मेट्रो पिलर नंबर 12 के पास झुग्गियों में लग गई है। सूचना पाकर तत्काल प्रभाव से टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को काबू करने के प्रयास किए गए। इस दौरान फायर सर्विस को 7 जले हुए शव मिले। दिल्ली दमकल विभाग ने इन 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। झुग्गियों के पास कबाड़ जमा था, जिस कारण आग को काबू करने में समय लगा। आग बुझने पर पुलिस को अगल अलग जली हुई झुग्गियों में से सात शव बरामद हुए। किसी की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झुग्गियों में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर शवों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया आग के कारण करीब 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका