न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की पहली बुलेट ट्रेन के स्टेशन पर वेल्डिंग के कारण लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

शनिवार सुबह अहमदाबाद में निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन पर भीषण आग लग गई। आग ने स्टेशन के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 2:39:31

देश की पहली बुलेट ट्रेन के स्टेशन पर वेल्डिंग के कारण लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

अहमदाबाद। अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन को चलाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। सरकार का प्रयास है कि इस रूट पर साल 2026 तक बुलेट ट्रेन को शुरू कर दिया जाए। लेकिन इसी बीच शनिवार सुबह अहमदाबाद में निर्माणाधीन साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन पर भीषण आग लग गई। आग ने स्टेशन के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह 6.30 बजे लगी। सूचना मिलते ही 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को दो घंटे से भी ज्यादा का समय लगा।

सोशल मीडिया पर आग का वीडियो सामने आया है। जिसमें साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन के एक बड़े हिस्से में आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा जा सकता है। 'अवर वडोदरा' नामक एक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में आग की वीभत्सा साफ़ देखी जा सकती है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRLC) ने इस घटना पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि निर्माणाधीन स्टेशन के एक हिस्से में छत की शटरिंग में आग लगी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण वेल्डिंग के दौरान निकलने वाली चिंगारी (स्पार्क) हो सकती है। NHSRLC ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

एनएचएसआरसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वे आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका