न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड : दो प्रेम करने वालों पर भांजी गई लाठियाँ, प्रेमी को बचाने के चक्कर में हुई प्रेमिका की मौत

झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग के मडवा गांव में दो प्रेम करने वालों पर लाठियाँ भांजी गई जिसमें प्रेमी को बचाने के चक्कर में प्रेमिका की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 4:17:12

झारखंड : दो प्रेम करने वालों पर भांजी गई लाठियाँ, प्रेमी को बचाने के चक्कर में हुई प्रेमिका की मौत

आज के जमाने में भी समाज में कई ऐसी कुरीतियां व्याप्त हैं जो नई सोच को पनपने नहीं देती हैं। आज भी लोग प्रेमी जोड़ों के खिलाफ हैं जिससे जुड़े मामले सामने आते ही रहते हैं। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग के मडवा गांव में जहां दो प्रेम करने वालों पर लाठियाँ भांजी गई जिसमें प्रेमी को बचाने के चक्कर में प्रेमिका की मौत हो गई। लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की कोलकोले पंचायत के सांभे गांव की रहने वाली है जबकि उसका प्रेमी उसी पंचायत के मडवा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों गांव के तालाब के पास मिलने गए थे, यहां लड़की के परिजनों ने उन्हें देख लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी।

लड़की के परिवार वालों ने इस हद तक दोनों की पिटाई की मौके पर ही लड़की ने दम तोड़ दिया और लड़के की हालत गंभीर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों गांव में बने एक तालाब के पास मिलने पहुंचे थे। लड़की के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद प्रेमी के पिटाई के दौरान उसे बचाने के लिए लड़की बीच में घुस गई और उसे सिर पर लाठी लग गई। लाठी की वजह से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने लड़के को सदर अस्पताल चतरा इलाज के लिए भेज दिया। इसके बाद लड़के को हजारीबाग भेजा गया, ताकि उसे बेहतर इलाज मिले। बता दें कि लड़के की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लड़की की भाइयों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत