न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : 40 दिन बाद 100 से नीचे आया मौतों का आंकड़ा, मिले सिर्फ 727 नए केस

सोमवार को 727 नए संक्रमित मिले जबकि 81 मरीजों की मौत हो गई। वहीँ सोमवार को कुल 2860 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 10:14:20

उत्तरप्रदेश : 40 दिन बाद 100 से नीचे आया मौतों का आंकड़ा, मिले सिर्फ 727 नए केस

कोरोना की दूसरी लहर ने कई लोगों की जान ली हैं। हांलाकि अब मौतों का आंकड़ा थमने लगा हैं। आज 40 दिन बाद उत्तरप्रदेश में मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आया हैं। सोमवार को 727 नए संक्रमित मिले जबकि 81 मरीजों की मौत हो गई। वहीँ सोमवार को कुल 2860 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। बीते सवा महीने से रोजाना एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी हो रही और वर्तमान में कुल 15681 एक्टिव मरीज हैं। इन सक्रिय मरीजों में से 9286 होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.8 प्रतिशत हो गई है। रविवार को प्रदेश में 2.80 लाख नमूनों की जांच की गई।

संक्रमण जैसे-जैसे कम हो रहा हैं लॉकडाउन में राहत मिलती जा रही हैं। सोमवार को सर्वाधिक 24 मौतें कानपुर नगर में हुईं, जबकि नए मरीज केवल 38 मिले हैं। सर्वाधिक 53 मरीज लखनऊ में मिले। लखनऊ , मेरठ, गोरखपुर को छोड़कर बाकी जिलों में दिन का कोरोना कर्फ्यू समाप्त हो गया है। लखनऊ और गोरखपुर में एक्टिव केस में कमी को देखते हुए मंगलवार को कर्फ्यू में राहत की उम्मीद की जा रही है। लखनऊ में 777, गोरखपुर में 623 सक्रिय केस हैं। वहीं, मेरठ में 898 सक्रिय केस हैं। प्रदेश में दो जिलों कौशांबी व कानपुर देहात में सोमवार को एक भी नया केस नहीं मिला। महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, मिर्जापुर, जालौन, एटा, महाराजगंज, बिजनौर में सिर्फ एक-एक मरीज मिले हैं। 45 जिलों में मरीजों की संख्या इकाई में और बाकी में दहाई में रही है।

प्रदेश सरकार ने बीते रविवार को आदेश जारी किया था कि 600 से कम सक्रिय केस वाले जिलों में दिन का कर्फ्यू समाप्त कर दिया जाए। इससे 55 जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल गई। जो 20 जिले बचे थे, उसमें भी बारी-बारी से पांच दिनों में 16 जिलों में सक्रिय केस 600 से कम हो गए और दिन का कर्फ्यू हटा दिया गया। जिन जिलों में कोरोना कर्फ्यू रह गया है, उसमें गोरखपुर में एक से दो दिनों में ही संक्रमण के सक्रिय केस 600 से कम होने की उम्मीद है। इसी तरह, लखनऊ में भी सक्रिय केस एक हजार से कम रह गए हैं। यहां भी दो से तीन दिनों में दिन के कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप