न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP के 7 जिले बुखार की चपेट में, अब तक 157 लोगों की हो चुकी मौत

उत्तर प्रदेश में डेंगू, वायरल फीवर से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। फिरोजाबाद जिले के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। जहां, बीते 24 घंटों में यहां 6 मौतें हुईं हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 9:53:17

UP के 7 जिले बुखार की चपेट में, अब तक 157 लोगों की हो चुकी मौत

उत्तर प्रदेश में डेंगू, वायरल फीवर से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। फिरोजाबाद जिले के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। जहां, बीते 24 घंटों में यहां 6 मौतें हुईं हैं। कानपुर में बीते 48 घंटे में 4 मौत हुई है, जबकि मैनपुरी में 2, मथुरा में 2, कासगंज और एटा में 1-1 मौत हुई है। फर्रुखाबाद में 9 मौतों के बाद आंकड़ा बढ़ा नहीं है।

फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा में बढ़ते डेंगू के मरीजों को देखते हुए सीएम योगी ने निर्देश जारी किये हैं। टीम-09 की बैठक में उन्होंने पीजीआई, केजीएमयू और आरएमएल हॉस्पिटल लखनऊ से 3-3 डॉक्टर्स की टीम भेजने को कहा है। सीएम योगी ने कहा कि फिरोजाबाद में हो रही मौतों के पीछे स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के कुछ अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। मामले की पड़ताल कर इन अधिकारीयों पर कार्रवाई की जाए। सीएम हेल्पलाइन से मरीजों से संपर्क करने का आदेश भी दिया है।

फिरोजाबाद में अब तक 87 मौत

फिरोजाबाद में बीते 24 घंटे में ही 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गयी है। अस्पताल का मंजर ऐसा है कि यहां आने वाले मां-बाप की आंखों के आंसू देखकर आपकी भी आंख नम हो जाएगी। बच्चे को बुखार आने पर कोई मां रोते हुए बच्चे को सीने से चिपकाकर अस्पताल पहुंच रही है तो कोई बाप पीठ और गोदी में लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कलेजे के टुकड़े की सलामती के लिए मां बाप डॉक्टरों के आगे हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। यह नजारा अब फिरोजाबाद में आम हो गया है। डेंगू से फैली महामारी की रोकथाम को लेकर पूरा जिला प्रशासन अब गंबूसिया मछलियों को तालाब में छोड़ने की योजना बना रहा है। विशेषज्ञों का दावा है कि इस प्रकार की मछलियां एक दिन में मच्छरों से पैदा होने वाले लाखों लार्वा का भक्षण कर उसे समाप्त कर देती हैं। इससे काफी हद तक मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों को दूर किया जा सकेगा। नगर आयुक्त फिरोजाबाद प्रेरणा शर्मा ने बताया कि जलभराव वाले 50 स्थानों पर गंबूसिया मछलियां छोड़ी जाएंगी। अभी केवल 5 तालाबों में यह छोड़ी गई हैं। इससे काफी हद तक मच्छरों से निजात मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिखकर कहा है कि फिरोजाबाद जिले में बुखार से ग्रसित सभी रोगियों की डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस और लेप्टोसपिरोसिस जांच कराइ जाए। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने फीरोजाबाद में एलिजा टेस्ट की सुविधा बढ़ाये जाने की जरूरत भी बताई है।

पत्र में कहा गया है कि बुखार के मामलों के बीच नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) और नेशनल वैक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीसीपी) के विशेषज्ञों ने जिले का दौरा किया था। उन्होंने बुखार के मामलों की जांच की थी और पाया था कि ज्यादातर मामले डेंगू के हैं। लेकिन, कुछ मामले स्क्रब टाइफस एवं लेप्टोस्पायरोसिस के भी पाए गए थे। इन बीमारियों की सटीक पहचान के लिए फीरोजाबाद में एलिजा टेस्ट की सुविधाओं की कमी पाई गई है।

राजेश भूषण के अनुसार फीरोजाबाद में इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफारमेशन प्लेटफार्म तैयार करने को कहा है, ताकि जिले में बीमारियों पर बारीकी से नजर रखी जा सके। फीरोजाबाद के जिला अस्पताल और आसपास के जिलों में मरीज भर्ती करने के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और अधिक आइसोलेशन वार्ड तैयार करने को भी कहा गया है।

मथुरा में अब तक 19 मौत

मथुरा में डेंगू के चलते अब तक 19 मौत हो चुकी है। रविवार रात आई रिपोर्ट में 8 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। यही नहीं यहां मांट क्षेत्र में बेगमपुरा गांव में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां कई परिवारों में मरीज हैं। मथुरा में हालात संभालने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में कैम्प लगाकर जांच कर रहे हैं।

मैनपुरी में भी 24 घंटे में 2 की मौत अब तक 22 लोगों की हुई मौत

मैनपुरी में रविवार को एक महिला समेत 2 लोगों की डेंगू से मौत हो गयी। बीते एक महीने में यहां अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 35 साल की मंजू देवी को बीते 5 दिन से बुखार आ रहा था। प्राइवेट डॉक्टर को दिखाकर वह इलाज कर रही थी। रविवार को उन्हें आंखों से दिखना बंद हो गया। परिजन उन्हें इटावा ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गयी। मैनपुरी के ही उद्दैतपुर में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग हेतराम की मौत डेंगू से हुई बताई गई है। उन्हें 5 दिन से बुखार आ रहा था।

कानपुर में डेंगू का असर

कानपुर में रविवार तक 6 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 4 मौतें बीते 48 घंटे में ही हुई हैं। अब तक कानपुर में 18 मौतें हो चुकी हैं। कल्याणपुर के कुरसौली गांव में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। लगातार हो रहीं मौतों से कुरसौली में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया है। बहुत से लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं, तो कुछ लोग घर छोड़कर दूसरी जगह जाने लगे हैं। कुरसौली गांव में अभी कम से कम 200 लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें से 28 से ज्यादा लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

एटा और कासगंज में 1-1 मौत

एटा और कासगंज में भी डेंगू बुखार ने दस्तक दे दी है। इस बीच कल मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती एक 3 साल के बच्चे की बुखार के कारण मौत हो गयी। कासगंज के गांव बहोरा में भी एक बच्चे की मौत हो गयी है। एटा में ओपीडी में बुखार के रोज अभी 5 से 6 मरीज ही पहुंच रहे हैं। एटा में जहां नोडल अधिकारी निगरानी कर रहे हैं तो वहीं कासगंज में अभी डेंगू वार्ड तो बनाया गया है, लेकिन वहां पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

फर्रुखाबाद में अब तक 9 की मौत

फर्रुखाबाद में डेंगू से हालात संभल गए हैं। बीते 2 सितंबर के बाद से यहां कोई मौत नहीं हुई है। जबकि 2 सितंबर तक 9 मौतें हुई थी। क्षेत्र का जहानगंज में बुखार का असर था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने वहां लगातार कैम्प कर हालात को संभाल लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप