न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर रोज लगानी होगी 61 हजार वैक्सीन

प्रदेश सरकार ने 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत आबादी को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया हैं और आंकड़ों के अनुसार अभी तक 80.50 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगानी बाकी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 9:44:46

उत्तराखंड : 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर रोज लगानी होगी 61 हजार वैक्सीन

उत्तराखंड में एक तरफ जहां कोरोना की स्थिति नियंत्रित दिखाई दे रही हैं, वहीँ टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा हैं। 17 सितंबर को प्रदेशभर में महा अभियान चला 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। प्रदेश सरकार ने 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत आबादी को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया हैं और आंकड़ों के अनुसार अभी तक 80.50 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगानी बाकी है। ऐसे में यह लक्ष्य तभी पूरा हो पाएगा जब हर दिन 61 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जाए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार और विभाग के पास 110 दिन का समय शेष बचा है। अब राज्य में वैक्सीन डोज की कोई कमी नहीं है। अब इंतजार सिर्फ टीके लगवाने वालों का है।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण आंकड़ों पर लक्ष्य के अनुसार विश्लेषण रिपोर्ट जारी की गई। फाउंडेशन के अनुसार 12 सितंबर तक राज्य में 70.09 लाख लोगों को पहली और 23.57 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 93.66 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों 49.34 लाख और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27.95 लाख से अधिक है। इसके अलावा राज्य में रजिस्टर्ड हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या 1,28,002 और फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या 1,93,216 है। यानी कुल 80,50,684 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। हर व्यक्ति को दो डोज के हिसाब से राज्य में वैक्सीन की कुल 1.61 करोड़ डोज दी जानी हैं। पिछले 10 दिनों में प्रतिदिन के लक्ष्य में कुछ कमी तो आई है, लेकिन वह पहले के मुकाबले कम है। अब लक्ष्य हासिल करने के लिए 110 दिन का समय शेष है। प्रतिदिन 61222 लोगों को वैक्सीन लगानी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव