न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : कोरोना में राहत तो ब्लैक फंगस बन रहा आफत, दोनों से हुई दो-दो मौत

बीते दिन सोमवार को 51 संक्रमित मिले हैं। वहीं दो मरीज की मौत हुई है। जबकि 205 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 11:48:00

उत्तराखंड : कोरोना में राहत तो ब्लैक फंगस बन रहा आफत, दोनों से हुई दो-दो मौत

प्रदेश में कोरोना अब राहत देने लगा हैं जहां संक्रमितो का आंकड़ा घटने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी थमने लगा हैं। बीते दिन सोमवार को 51 संक्रमित मिले हैं। वहीं दो मरीज की मौत हुई है। जबकि 205 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 932 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341230 हो गई है। इनमें से 326968 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7341 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 22294 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में तीन, चमोली में एक, चंपावत में दो, देहरादून में 15, हरिद्वार में सात, नैनीताल में 11, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में दो, ऊधमसिंह नगर में दो और उत्तरकाशी में सात मामले सामने आए हैं।

ब्लैक फंगस के तीन नए मामले, दो मरीजों की मौत

प्रदेश में ब्लैक फंगस के नए मामले और मौतें थम नहीं रही हैं। सोमवार को तीन नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि दो मरीजों ने दमतोड़ा है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 526 हो गई है। मरने वालों की संख्या 106 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून जिले में ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज मिले हैं। जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। दो मरीजों की मौतें की मौत हुई है। चार मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है।

कोरोना एक्टिव केस में बड़ी गिरावट, जान गंवाने वालों के आंकड़े में अचानक आई उछाल

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 30,818 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 48,916 ठीक हुए और 2,024 की मौत हुई। जान गंवाने वालों के आंकड़े में अचानक उछाल दर्ज किया गया। हालांकि, यह मध्यप्रदेश में 1,478 पुराने केस को जोड़ने की वजह से हुआ है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 20,126 की कमी आई है। यह बीते 14 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 जून को 20,872 एक्टिव केस कम हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती