Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

G-20 डिनर में शामिल होंगे अडानी, अंबानी, बिड़ला और सुनील मित्तल समेत 500 बिजनेसमैन

चीन की खराब होती अर्थव्यवस्था के बीच भारत विश्व मंच पर खुद को विदेशी निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प को साबित करने की कोशिश में लगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 2:02:05

G-20 डिनर में शामिल होंगे अडानी, अंबानी, बिड़ला और सुनील मित्तल समेत 500 बिजनेसमैन

नई दिल्ली। जी-20 समिट के डिनर में देश के दिग्गज अरबपति भी शामिल होंगे। इस डिनर में शामिल होने वालों की सूची में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी समेत देश के 500 दिग्गज अरबपति शामिल हैं। यह डिनर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से शनिवार रात को आयोजित किया जाएगा। इस डिनर पार्टी में जी-20 के नेता भी शामिल होंगे। ज्ञातव्य है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था में से एक है। इस लिहाज से देश के अरबपतियों का डिनर पार्टी में शामिल होना, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कारगर कदम माना जा रहा है।

समाचार एजेंसी रायटर्स की खबर के मुताबिक, इस कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, भारतीय एयरटेल के फाउंडर और चेयरमैन सुनील मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला जैसे कई दिग्गज उद्योगपति भी शामिल होंगे।

चीन की खराब होती अर्थव्यवस्था के बीच भारत विश्व मंच पर खुद को विदेशी निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प को साबित करने की कोशिश में लगा है। जी-20 के कार्यक्रम के इस खास डिनर में अलग-अलग देशों के राष्ट्र प्रमुख जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, जापान के पीएम फुमियो किशिदा और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जैसे कई राजनेता शामिल होने वाले हैं।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश है कि इस मंच के जरिए भारत के बिजनेस और निवेश के मौके को विश्व पटल पर पेश करें। खास बात यह है कि जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली में विश्व के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के राष्ट्राध्यक्षों का जमावड़ा लगने वाला है, वहीं इस समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आधिकारिक तौर पर शिखर सम्मेलन से बाहर हो गए हैं।

देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी-20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान के इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसे भारत मंडपम का नाम दिया गया है। इस सेंटर का स्पेशल तरीके से तैयार किया गया है। जहां विश्व के दिग्गज नेता भविष्य की रणनीति पर मंथन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका