Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस्‍लाम में सिर्फ 5 चीजें अहम, हिजाब इनमें शामिल नहीं : केरल राज्‍यपाल

राज्‍यपाल ने कहा कि केवल पांच आवश्यक विशेषताएं हैं, जिन्हें अर्कान ए इस्लाम कहा जाता है। ये हैं – कलिमा के माध्यम से विश्वास की पुष्टि, नियमित अंतराल पर प्रार्थना, रमजान के दौरान उपवास, दान और हज। उन्होंने कहा कि इनमें कुछ जोड़ना या हटाना नहीं हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 10:17:39

 इस्‍लाम में सिर्फ 5 चीजें अहम, हिजाब इनमें शामिल नहीं : केरल राज्‍यपाल

हिजाब विवाद पर देशभर में हंगामा बरपा हुआ है। कर्नाटक हाईकोर्ट में मामले को लेकर लगातार सुनवाई चल रही है। इसी कड़ी में आज भी कोर्ट दोपहर 2:30 बजे हिजाब विवाद पर सुनवाई करेगा। वहीं, इस बीच केरल के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान ने भी हिजाब विवाद पर टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने कहा है कि देश में हिजाब पर जारी चर्चा कोई विवाद नहीं है, बल्कि ये मुस्लिम महिलाओं को पीछे करने की साजिश है। केरल (Kerala) के राज्‍यपाल ने कहा है कि इस्‍लाम में सिर्फ पांच चीजें अहम हैं। लेकिन इनमें हिजाब कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म का मतलब इंसान को ज्ञानी बनाना है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार राज्‍यपाल ने कहा कि केवल पांच आवश्यक विशेषताएं हैं, जिन्हें अर्कान ए इस्लाम कहा जाता है। ये हैं – कलिमा के माध्यम से विश्वास की पुष्टि, नियमित अंतराल पर प्रार्थना, रमजान के दौरान उपवास, दान और हज। उन्होंने कहा कि इनमें कुछ जोड़ना या हटाना नहीं हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए उन्‍होंने कहा कि यह निर्धारित किया गया है कि कोई भी पहलू जिस पर संविधान के अनुच्छेद 25 के संरक्षण का दावा किया जाता है, वो आवश्यक, आंतरिक और आस्था के लिए अभिन्न अंग होने चाहिए।

यह बताते हुए कि कुरान में पहला शब्द ‘पढ़ें’ है, उन्होंने कहा कि इंसान को केवल ईश्वर के नाम को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाता है। प्रासंगिक अंशों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य को जानवरों, सितारों और अंतरिक्ष के बारे में सोचने के लिए कहा गया है। अगर आवश्यक हो तो ज्ञान की तलाश में चीन जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘कुरान में 700 से अधिक शब्दों का अर्थ है ज्ञान, सोचना और ध्यान करना।’ उन्होंने कहा कि धर्म को जोड़ना ज्ञान की खोज के बारे में है। हिजाब विवाद कर्नाटक के उडुपी में पिछले महीने उस समय शुरू हुआ जब कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया। यह टकराव पूरे राज्य में तेजी से फैल गया। इस मामले की सुनवाई फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट में चल रही है। कर्नाटक सरकार हिजाब विवाद पर साफ कर चुकी है कि हाईकोर्ट का अंतरिम फैसला जो भी होगा उसका पालन किया जाएगा। सीएम बसवराज बोम्मई ने विधानसभा में ये बात कही है। वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेन्द्र ने प्रदर्शनकारियों को दो टूक कहते हुए कहा कि अगर हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिजाब विवाद कर्नाटक हाईकोर्ट से लेकर सरकार तक सीमित नहीं है। इसका असर अब यूपी-मध्यप्रदेश-असम हर जगह दिख रहा रहा है और सबसे ज्यादा चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में मुद्दा गरमाया हुआ है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि अखिलेश को मुसलमान कहने से क्यों डर लगता है? कई मुस्लिम नेताओं के टिकट उन्होंने काट दिए। हिजाब पर बोलने से उन्हें डर लगता है। उन्हें मुसलमानों की कोई फिक्र नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology