न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड: हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, तलाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत

झारखंड के हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां, तलाब में डूबने पांच बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चे गदोखर गांव के रहने वाले थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 4:05:15

झारखंड: हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, तलाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत

झारखंड के हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां, तलाब में डूबने पांच बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चे गदोखर गांव के रहने वाले थे। घटना पेलावल थानाक्षेत्र के बली बांध तालाब की है। तालाब में नहाने के दौकान पांचों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

जैसे ही घटना की जानकारी गांव वालों को लगी तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पांचों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। लोगों के मुताबिक एक-दूसरे को बचाने के दौरान सभी पांचों बच्चे तालाब में डूब गए और उनकी मौत हो गई। मंगलवार को गर्मी ज्यादा होने के चलते बच्चे गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गये थे। नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब बाकी चार बच्चियों की उस पर नजर पड़ी तो उन सभी ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी क्रम में सभी गहरे पानी में चले गये और डूब गये। जबतक गांववालों को घटना के बारे में पता चला, तबतक सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। बाद में गांववालों ने पांचों के शव को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

इन बच्चों की हुई मौत

मृतकों की पहचान काजल कुमारी(14), निकिता कुमारी (13), दुर्गा कुमारी (11), रिया कुमारी (11) और रिशु कुमार (10) के रूप में हुई। पांचों गदोखर गांव के रहने वाले थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची है। लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत