Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजर गई ट्रैक्टर ट्रॉली, लावारिस पशु बना मौत का कारण

हरे चारे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 12:29:06

पंजाब : चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजर गई ट्रैक्टर ट्रॉली, लावारिस पशु बना मौत का कारण

सड़क पर घूमते लावारिस पशु आमजन के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। कई बार देखा गया हैं कि लावारिस पशुओं की समस्या हादसों का कारण बन जाती हैं और जानलेवा साबित होती हैं। इसका एक वीभत्स नजारा देखने को मिला पंजाब के अबोहर में जहां गुरुवार सुबह सड़क किनारे जा रही एक महिला को एक पशु ने टक्कर मार दी। इससे वह और उसकी गोद से बच्चा सड़क किनारे गिर गए। इसी दौरान हरे चारे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह सारी घटना पास ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार गांव पंजाबा निवासी सुरजीत की पत्नी सोचाबाई गुरुवार अपने चार वर्षीय बेटे पवन को गोद में लेकर अपनी बहन सुनीता के साथ गांव में ही दर्जी के पास सूट लेने जा रही थी और सोचाबाई की डेढ़ वर्षीय बेटी सोनिया को सुनीता ने अपनी गोद में ले रखा था। यह दोनों जब गांव में ही स्थित चक्की के पास पहुंचीं तो रास्ते में खड़े दो पशुओं में से एक ने सोचाबाई को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह बच्चे सहित सड़क पर गिर गई और उसी समय वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली का पिछला टायर बच्चे के ऊपर से निकल गया। इससे पवन कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के दुकानदार उसे तुरंत लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पवन दो बहनों का इकलौता भाई था। पिछले ही माह इसी गांव के दो बच्चों की पानी वाली डिग्गी में डूबने से मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका