न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के भी हालात बिगाड़ रहा कोरोना, मिले 349 नए संक्रमित, तीन लोगों की मौत

कोरोना के इस बढ़ते कहर ने सभी की चिंता बढ़ा दी हैं. जम्मू-कश्मीर के भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं जहां बीते दिन 349 नए संक्रमित मिले तो तीन लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 12:08:39

जम्मू-कश्मीर के भी हालात बिगाड़ रहा कोरोना, मिले 349 नए संक्रमित, तीन लोगों की मौत

कोरोना के इस बढ़ते कहर ने सभी की चिंता बढ़ा दी हैं. जम्मू-कश्मीर के भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं जहां बीते दिन 349 नए संक्रमित मिले तो तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू संभाग में दो और कश्मीर में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मामले भी बढ़कर 2049 तक पहुंच गए हैं। जम्मू में दूसरे दिन भी 100 से अधिक 119 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 108 स्थानीय स्तर के मामले हैं। रियासी जिला में 33 संक्रमित मिले हैं। श्रीनगर में 80, बारामुला में 21, बडगाम में 16, उधमपुर में 14 और पुंछ में 13 संक्रमित मामले मिले हैं। अब तक जम्मू-कश्मीर में 4533 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। यहां वीरवार को संक्रमित स्टाफ मिलने पर शहर के ट्रेंडस और पैंटालून शोरूम को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। गोल मार्केट जम्मू में दो स्टाफ सदस्यों के संक्रमित मिलने पर जेएंडके बैंक शाखा को भी सेनिटाइजेशन के लिए बंद रखा गया। इस बीच श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (SMVDU) में तीन स्टाफ कर्मियों, हंदबाड़ा में सात बीएसएफ जवान, जम्मू में एक केएएस अधिकारी भी संक्रमित मिला हैं।

चिकित्सा टीमों ने जम्मू के ट्रेंड्स शोरूम में 30 स्टाफ सदस्यों के कोविड परीक्षण में 15 कर्मी संक्रमित मिले। इसी तरह पैंटालून शोरूम में 26 स्टाफ सदस्यों के परीक्षण किए गए, जिसें 4 संक्रमित मिले। सभी संक्रमितों को घर पर आइसोलेट होने की हिदायत दी गई है। चिंता यह है कि इनमें अधिकांश बिना लक्षण वाले थे, यानी उनके संपर्क में आए बड़ी संख्या में ग्राहक व अन्य लोगों को भी संक्रमण मिला होगा। संक्रमित स्टाफ के संपर्क में आने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है। जम्मू से एसएमवीडीयू में गए 13 स्टाफ कर्मियों का गेट पर परीक्षण किया गया, जिसमें 3 संक्रमित मिले।

बेलगाम कोरोना! भारत में पिछले 24 घंटों में मिले 1,17,100 नए केस, 302 मौतें

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई है। तीसरी लहर में पहली संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। 24 घंटे में संक्रमण के 1,17,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। दैनिक मामलों में 5 जून, 2021 के बाद यह सबसे अधिक वृद्धि है। आपको बता दें कि 28 दिसंबर को सिर्फ 9,155 नए संक्रमण के केस दर्ज किए गए थे। वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3.65 लाख हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?