न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में जानलेवा साबित हो रही कोरोना की तीसरी लहर, 1.51 लाख जांच में आए 3475 नए मामले

बिहार में बीते दिन नए संक्रमित तो 3475 ही आए लेकिन 8 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई हैं। नए संक्रमण के मामले में देश में बिहार अन्य राज्यों की तुलना में काफी राहत के पायदान पर है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 10:43:45

बिहार में जानलेवा साबित हो रही कोरोना की तीसरी लहर, 1.51 लाख जांच में आए 3475 नए मामले

कोरोना की इस तीसरी लहर के दौर में संक्रमण के कम होते मामलों के बाद भी मौत का आंकड़ा डरा रहा है। बिहार में बीते दिन नए संक्रमित तो 3475 ही आए लेकिन 8 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई हैं। नए संक्रमण के मामले में देश में बिहार अन्य राज्यों की तुलना में काफी राहत के पायदान पर है। बिहार देश में नए संक्रमण के मामले में 21वें नंबर पर है। बिहार में संक्रमण का दर 2.3 प्रतिशत है। राज्य में 24 घंटे में 7277 लोगों के स्वस्थ होने से एक्टिव मामलों की संख्या में तेजी से कमी आई है। अब एक्टिव मामलों की संख्या 26673 हो गई है। राज्य में रिकवरी रेट 95.16 प्रतिशत हो गई है।

बिहार में 24 घंटे में 151253 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। जांच में 3475 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 1000 ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है जबकि लगभग 250 ऐसे हें जो 15 वर्ष से कम उम्र के हैं। अधिक संख्या में 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले हैं जिन पर कोरोना का खतरा अधिक बिहार में राहत है लेकिन मौत के आंकड़ों से डर बढ़ा है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर ब्लड प्रेशर के साथ अन्य गंभीर बीमारी वाले मरीजों की सेहत पर कोरोना भारी पड़ रहा है। ऐसे संक्रमित हमेशा खतरे में रहते हैं।

पटना एम्स के कोरोना नोडल डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है। इसमें 71 साल की कमला देवी प्रियदर्शनी नगर पटना की रहने वाली थी और 74 साल के दशरथ प्रसाद मोतिहारी के रहने वाले थे। वहीं, 45 साल की लच्छो देवी अलीपुर पटना और 41 साल की प्रीति देवी सैदपुर पटना की रहने वाली थी। डॉ. संजीव का कहना है कि कोरोना से मरने वालों की हिस्ट्री बीमारी की रही है। कोरोना का संक्रमण बीमारी पर भारी पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का कहना है कि संक्रमण का मामला घट रहा है लेकिन इससे आश्वस्त नहीं होना है। कोरोना वायरस का नेचर है कभी भी बढ़ सकता है। इस कारण से हमेशा सावधान रहना है और इसके लिए जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना है।

देश में कोरोना : 3.47 लाख मिले नए संक्रमित, जबकि 701 लोगों की हुई मौत

देश में गुरुवार को 3,47,254 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.51 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 701 लोगों की मौत हुई है। देश में पिछले 4 दिनों से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 17 जनवरी को देश में 310 मौतें हुई थी। वहीं, 4 दिन बाद गुरुवार को यह संख्या 2 गुने से भी अधिक हो गई। फिलहाल देश में 20.12 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 20 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 21 दिन में कुल एक्टिव केस 20 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप