न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : चिंता से ज्यादा सुकून देने वाले आंकड़े, नए संक्रमितों के मुकाबले 128 फीसदी हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30317 नए मामले सामने आए हैं और 38826 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 May 2021 10:06:06

उत्तरप्रदेश : चिंता से ज्यादा सुकून देने वाले आंकड़े, नए संक्रमितों के मुकाबले 128 फीसदी हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं जिसमें सख्ती के साथ ही संक्रमण पोअर लगाम लगाई जा सकती हैं। लेकिन आज के आने वाले आंकड़े चिंता से ज्यादा सुकून देने वाले थे जहां नए संक्रमितों के मुकाबले 128 फीसदी मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30317 नए मामले सामने आए हैं और 38826 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस गए हैं। वहीं, 303 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल 2,66,326 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 4,10,64,661 टेस्ट किए जा चुके हैं।

इस संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से चलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का सात जिलों में टीकाकरण शुरू हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के लिए लखनऊ के गोलागंज स्थित अवंतीबाई (डफरिन) हॉस्पिटल पहुंचे और यहां टीका लगवाने वाले युवाओं से बातचीत कर उनका हालचाल लिया। लखनऊ में शनिवार को 18 से 44 वर्ष तक की उम्र वाले तीन हजार लोगों को 10 केंद्रों पर वैक्सीन दी गई। इसी तरह अन्य जिलों में भी आठ से 10 केंद्र बनाए गए हैं। हर जिले में औसतन 2 से 3 हजार के बीच लक्ष्य रखा गया है।

पहले चरण में 9 हजार से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए जिन्होंने कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण करा लिया है, उनके लिए शुक्रवार शाम से स्लॉट ओपन कर दिया गया। टीकाकरण प्रभारी डॉ अजय घई ने बताया कि 45 पार वाले लोगों का टीकाकरण पहले की तरह चलता रहेगा। पहले से बनाए गए बूथ चलते रहेंगे। 18 से 44 साल वालों के लिए अलग बूथ बनाए गए हैं। अब कुल बूथों की संख्या करीब सात हजार हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल