न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए राजस्थान के तीन प्रमुख मंदिरों से भेजी गई 3 ट्रक भोजन सामग्री

13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहे महाकुंभ को लेकर राजस्थान के तीन प्रमुख मंदिर मोती डूंगरी गणेश मंदिर, खाटू श्यामजी मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 3 ट्रक भोजन सामग्री रवाना की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 11:38:49

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए राजस्थान के तीन प्रमुख मंदिरों से भेजी गई 3 ट्रक भोजन सामग्री

जयपुर। 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहे महाकुंभ को लेकर राजस्थान के तीन प्रमुख मंदिर मोती डूंगरी गणेश मंदिर, खाटू श्यामजी मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 3 ट्रक भोजन सामग्री रवाना की गई।

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सुबह 11 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर से भोजन सामग्री के 3 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा सालासर धाम और खाटू श्याम के पुजारी ने ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया,'' तीनों मंदिरों के ट्रस्टों ने सामूहिक प्रयास से 200 पीपे तेल, 50 पीपे देसी घी, 10 टन आटा और 5 टन दाल की व्यवस्था की है। यह सामग्री महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भेजी जा रही है।

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से 30 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में राजस्थान के प्रमुख मंदिरों की ओर से यह सामग्री भिजवाई गई है।

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर पूरे देश से सहयोग किया जा रहा है। महाकुंभ में करोड़ों लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद और राजस्थान के प्रमुख मंदिरों के साथ साथ देवस्थान विभाग भी सहयोग कर रहा है। देवस्थान विभाग की ओर से प्रयागराज में कैंप लगाया गया है। वहां एक टीम हमेशा मौजूद रहेगी जो इस आयोजन में पहुंचने वाले राजस्थान के लोगों के लिए व्यवस्थाएं देखेगी। इसके लिए देवस्थान विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की टीम वहां लगी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट