Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल : 30 करोड़ रुपए की 19 किलो व्हेल की उल्टी के साथ गिरफ्तार हुए 3 लोग

केरल के त्रिशूर जिले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें चेट्टुवा से एम्बरग्रीस अर्थात व्हेल की उल्टी बेचने वाले गिरोह के तीन बदमाश पकडे गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 3:11:28

केरल : 30 करोड़ रुपए की 19 किलो व्हेल की उल्टी के साथ गिरफ्तार हुए 3 लोग

केरल के त्रिशूर जिले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें चेट्टुवा से एम्बरग्रीस अर्थात व्हेल की उल्टी बेचने वाले गिरोह के तीन बदमाश पकडे गए हैं। बदमाशों से 19 किलो व्हेल की उल्टी बरामद हुई जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। वन अधिकारियों के अनुसार ये पहली बार है जब राज्य में एम्बरग्रीस बेचने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। एम्बरग्रीस, जिसे आमतौर पर ‘व्हेल वोमिट’ के रूप में जाना जाता है, एक भूरे रंग का मोम जैसा पदार्थ है जो व्हेल के पेट में बनता है। व्हेल की तरफ से वोमिट किया जाने वाला ये पदार्थ पानी में तैरता है। मध्य पूर्व में ओमान का तटीय क्षेत्र एम्बरग्रीस के लिए फेमस है। ये पदार्थ इत्र बाजार में सोने जितना ही मूल्यवान है।
केरल फॉरेस्ट फ्लाइंग स्क्वायड और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की तरफ से किए गए एक ऑपरेशन के बाद तीन सदस्यों के इस गिरोह को पकड़ा गया है। तीनों आरोपियों की पहचान मूल रूप से त्रिशूर के रहने वाले रफीक और फैसल और एर्नाकुलम के हम्सा के रूप में हुई है। वन विभाग को सूचना मिली कि एक समूह केरल में एम्बरग्रीस बेच रहा है, जिसके बाद कुछ वन अधिकारियों ने संदिग्धों से संपर्क किया जैसे कि वो एम्बरग्रीस खरीदना चाहते थे और फिर उन्हें पकड़ लिया। भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एम्बरग्रीस पैदा करने वाली व्हेल का शिकार करना एक दंडनीय अपराध है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी को वो एम्बरग्रीस कैसे मिली जो वो बेच रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology