न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषिकेश: अन्य प्रांतों से घूमने आने वाले यात्री अपने साथ ला रहे कोरोना, 22 यात्रियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

इस बात की पुष्टि सोमवार को उस वक्त हुई जब गुजरात से आई एक बस में सवार सभी 22 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 11:05:46

ऋषिकेश: अन्य प्रांतों से घूमने आने वाले यात्री अपने साथ ला रहे कोरोना, 22 यात्रियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में अन्य प्रांतों से घूमने आने वाले यात्री अपने साथ कोरोना संक्रमण लेकर आ रहे हैं। इस बात की पुष्टि सोमवार को उस वक्त हुई जब गुजरात से आई एक बस में सवार सभी 22 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार दिन पूर्व मुनिकीरेती चेक पोस्ट पर इनके आरटी पीसीआर सैंपल लिए गए थे। सोमवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खास बात यह है कि सैंपल देने के बाद यह यात्री यहां से नीलकंठ महादेव मंदिर गए और उसके बाद मुनिकीरेती के शीशम झाड़ी स्थित एक गुजराती आश्रम में रुके। इसके बाद यह यात्री यहां से लौट चुके हैं। इस बीच वह कितने व्यक्तियों के संपर्क में आए कहा नहीं जा सकता। अब स्वास्थ्य विभाग टीम आश्रम में रहने वालों के सैंपल लेने की तैयारी कर रही है

मुनिकीरेती क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीती 18 मार्च को तपोवन मुनिकीरेती में बाहर से आने वाले यात्रियों की रेंडम सैंपलिंग कर रही है। इस दौरान एक बस को चेक पोस्ट पर रोका गया। उसमें 22 यात्री सवार थे। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान अधिकतर यात्रियों का तापमान बड़ा हुआ था। इन सभी यात्रियों का आरटी पीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था। यात्री यहां से चले गए। सोमवार की शाम इन सभी यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस मामले में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इन यात्रियों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को कैसे तलाश किया जाए। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि यह यात्री यहां से नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। उसके बाद वह मुनिकीरेती शीशम झाड़ी स्थित एक गुजराती आश्रम में रात को रुके थे। मंगलवार को इस आश्रम में रहने वाले करीब 15 व्यक्तियों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्हें अभी होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि नीलकंठ क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी यह सूचना दे दी गई है।

तपोवन चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक यात्री की एंटीजन जांच शुरू कर दी है। डॉ जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार को मध्य प्रदेश से एक टेंपो ट्रैवलर वाहन आया। इसमें 15 यात्री सवार थे। इन सब की एंटीजन जांच की गई। इसमें एक यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद बस को यहां से लौटा दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?