न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : बेरोजगारी का तनाव पड़ा जान पर भारी, बाइक से पेट्रोल निकाल लगा ली खुद को आग

हरियाणा के गांव डबकौली कलां में जहां बेरोजगारी का तनाव युवक की जान पर भारी पड़ गया और उसने बाइक से पेट्रोल निकाल खुद को आग लगाकर जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 5:52:39

हरियाणा : बेरोजगारी का तनाव पड़ा जान पर भारी, बाइक से पेट्रोल निकाल लगा ली खुद को आग

तनाव जब व्यक्ति पर हावी हो जाता हैं तो उसके मन में कई बुरे ख्याल आने लगते हैं और वह गलत कदम भी उठा लेता हैं। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया हरियाणा के गांव डबकौली कलां में जहां बेरोजगारी का तनाव युवक की जान पर भारी पड़ गया और उसने बाइक से पेट्रोल निकाल खुद को आग लगाकर जान दे दी। किसी तरह परिजनों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में ब्याना चौकी इंचार्ज बलराज सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि अजय काम न मिलने से परेशान चल रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा अजय पहले पड़ोस के गांव चोरा में ट्रैक्टर चलाता था लेकिन पिछले कई दिनों से वहां काम छोड़ चुका था। सोमवार रात 2:30 बजे अजय ने घर के बाहर गली में बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। जब वह चिल्लाने लगा तो हम जाग गए और पड़ोसी भी बाहर आ गए। उन्होंने अजय पर कपड़ा और पानी डालकर आग पर काबू पाया। पिता गुरनाम ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा अजय था और छोटा बेटा सागर है। अजय ही घर में कमाने वाला था। पुलिस और परिजनों का कहना है कि काम न मिलने के कारण कई दिनों से अजय परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने सुसाइड कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत