न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शीर्ष नक्सली नेता सहित छत्तीसगढ़ के कांकेर में ऑपरेशन के दौरान मारे गए 18 नक्सली

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीमों के संयुक्त अभियान में मंगलवार को उनके एक शीर्ष नेता सहित कम से कम 18 नक्सली मारे गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 7:26:28

शीर्ष नक्सली नेता सहित छत्तीसगढ़ के कांकेर में ऑपरेशन के दौरान मारे गए 18 नक्सली

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीमों के संयुक्त अभियान में मंगलवार को उनके एक शीर्ष नेता सहित कम से कम 18 नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि नक्सली नेता शंकर राव के सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस अधीक्षक कल्याण एलिसेला ने कहा कि चार एके-47 राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए। अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं, साथ ही बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक राइफलें भी बरामद की गई हैं। जानकारी के मुताबिक 3 पुलिसकर्मी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं।

SP कल्याण एलिसेला ने पुष्टि की है कि मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि टॉप नक्सली कमांडर शंकर राव भी मारा गया। शंकर राव 25 लाख का इनामी था। 7 AK47 राइफल के साथ 1 इंसास रायफल और 3LMG भी बरामद हुई।

नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी BSF टीम

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर कहा, बीएसएफ और डीआरजी की टीमों द्वारा 16 अप्रैल को कांकेर के गांव बीनागुंडा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। तभी बीएसएफ ऑप्स पार्टी पर सीपीआई माओवादी कैडरों की गोलीबारी हुई और बीएसएफ सैनिकों ने उनके खिलाफ प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। इसके अलावा 1 BSF कर्मी के पैर में गोली लगी और अब वह खतरे से बाहर है।

यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और अब तक मारे गए 18 नक्सलियों के शव, 7 AK 47 राइफलें और 3 लाइट मशीन गन घटना स्थल से बरामद किए गए हैं।

कांकेर में दूसरे चरण में होने हैं चुनाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे। हालांकि कांकेर बस्तर संभाग का हिस्सा है और बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होगा, लेकिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कांकेर नहीं है। कांकेर एक अलग लोकसभा क्षेत्र है और वहां 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

छत्तीसगढ़ में रायपुर और जगदलपुर के बीच स्थित कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिनमें से छह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इन विधानसभा सीटों में गुंडरदेही, संजारी बालोद, सिहावा (एसटी), डोंडी लोहारा (एसटी), अंतागढ़ (एसटी), भानुप्रतापपुर (एसटी), कांकेर (एसटी) और केशकाल (एसटी) शामिल हैं। मूल रूप से बस्तर जिले का हिस्सा, कांकेर 1998 में एक अलग जिला बन गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत