न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश में एक लाख के पार पहुंच गई कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या, 17185 नए मरीज, 10 की मौत

रविवार को बीते 24 घंटे में प्रदेश में 17,185 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 12:28:04

उत्तरप्रदेश में एक लाख के पार पहुंच गई कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या, 17185 नए मरीज, 10 की मौत

उत्तरप्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं और हर दिन मिलने वाले आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा हैं। रविवार को बीते 24 घंटे में प्रदेश में 17,185 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजीपुर, चंदौली, बस्ती, बलिया, श्रावस्ती और भदोही में एक-एक मरीज की मौत हुई है। बीते दिन 8,202 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। रविवार को 2,57,694 सैंपल की जांच की गई।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। प्रदेश में अब एक लाख 3 हजार 474 केस हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी के बीच एक तथ्य यह भी है कि केवल एक फीसदी मरीज ही अस्पताल में हैं। एक लाख एक हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। लखनऊ में सर्वाधिक 2392, गाजियाबाद में 2099, गौतमबुद्ध नगर में 1498 और मेरठ में 1206 नए मरीज मिले।

यूपी के सभी स्कूल-कॉलेज 23 जनवरी तक रहेंगे बंद

उत्‍तर प्रदेश में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं जिसे ध्‍यान में रखते हुए राज्‍य सरकार ने फैसला लिया है कि सभी शैक्षणिक संस्‍थान अब 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले स्‍कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी 16 जनवरी तक बंद किए गए थे। सबसे पहले राज्‍य में कक्षा 1 से 8 तक के लिए स्‍कूल बंद किए गए थे, जिसके बाद कॉलेज और यूनिविर्सिटी में भी ऑफलाइन पढ़ाई पर रोक लगा दी थी। वहीं स्कूल कॉलेजों को ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी गई थी। क्‍लासेज़ ऑनलाइन माध्‍यम से जारी रहेंगी ताकि परीक्षाओं से पहले पढ़ाई का नुकसान न हो। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने 15 तारीख को होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं निरस्त कर दी थी। लखनऊ यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर परीक्षा 15 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होनी थी, लेकिन अब उसे कैंसिल कर दिया गया। जल्द ही परीक्षा की नई तारीख विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जारी की जाएगी।

पिछले 24 घंटे में 2.58 लाख नए केस जबकि 1.51 लाख मरीज हुए ठीक

देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 58 हजार 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 385 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 हो गई है। एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीज हैं। देश में ओमिक्रोन के कुल 8,209 मामले हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 2,71,202 मामले आए थे। अब तक देश में कोरोना से कुल 4,86,451 मौतें हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह