न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्‍य प्रदेश में एक दिन में कोरोना से हुई 1481 लोगों की मौत!, जानें क्या कहते है आंकड़े

मध्‍य प्रदेश में सोमवार को 1481 मौतें दर्ज की गई। राज्य के 1,478 पुराने केस एडजस्ट करने की वजह से ऐसा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 1:07:18

मध्‍य प्रदेश में एक दिन में कोरोना से हुई 1481 लोगों की मौत!, जानें क्या कहते है आंकड़े

देशभर में कोरोना संक्रमितों की मौत में 27 दिन बाद अचानक उछाल आया है। सोमवार को 2024 लोगों की मौत दर्ज की गई। जबकि इससे पहले 16 जून को 2329 मौतें दर्ज की गई थीं। दरअसल, मध्‍य प्रदेश में सोमवार को 1481 मौतें दर्ज की गई। राज्य के 1,478 पुराने केस एडजस्ट करने की वजह से ऐसा हुआ है। महाराष्ट्र में भी पहले ऐसा किया जा चुका है। वहां, 9 जुलाई को पुरानी मौतों के एडजस्टमेंट के बाद 738 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं। इसके बाद भी देशभर में हुई मौतों का आंकड़ा 1,207 तक ही पहुंचा था।

मध्‍य प्रदेश में सोमवार को 18 नए मामले सामने आए और 1481 संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, तो वहीं 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार पार कर 10506 तक पहुंच गई है। जबकि रविवार तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 9027 थी। वहीं, सोमवार को बैकलॉग से 1478 मृतकों के नाम जोड़े गए हैं। दरअसल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 जून को सभी जिलों को आदेश दिए गए थे कि दूसरी लहर में हुई मौतों की जानकारी सार्थक पोर्टल के 3ए फॉर्म में दर्ज करें। इसके साथ ही फॉर्म-8 में लाइन लिस्ट एंट्री करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिलों से 1478 ऐसे मृतकों की जानकारी भेजी गई। इसके तहत निजी अस्पतालों से 762, अलग-अलग जिलों से 508 और होम आइसोलेशन में दम तोड़ने 208 मृतक जोड़े गए। यही नहीं, मौत के नये आंकड़ों के साथ मध्‍य प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का प्रतिशत 1.1 से 1.3 हो गया है।

बता दें कि मध्‍य प्रदेश में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कोरोना महामारी ने सबसे अधिक कहर बरपाया है। वैसे सीएम शिवराज सिंह चौहान अभी भी कोरोना की दूसरी लहर को लेकर ठोस कदम उठा रहे हैं। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर सरकार पहले से ही तैयारियों में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?