न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल: लाहौल स्पीति में खमींगर ग्लेशियर में फंसे 14 ट्रैकर्स, 2 की मौत, 32 सदस्यों का रेस्क्यू दल गठित

लाहौल स्पीति के डीसी नीरज कुमार ने बताया कि खमींगर ग्लेशियर में फंसे 16 ट्रेकर्स को रेस्कयू करने का कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 9:05:07

हिमाचल: लाहौल स्पीति में खमींगर ग्लेशियर में फंसे 14 ट्रैकर्स, 2 की मौत,  32 सदस्यों का रेस्क्यू दल गठित

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ट्रेकिंग के लिए खमींगर ग्लेशियर गया 16 ट्रेकर्स का दल बर्फबारी की वजह से वहां फंस गया है। जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। ट्रेकर्स के फंसे होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए अब एक 32 सदस्यीय बचाव दल का गठन किया गया है।

लाहौल स्पीति के डीसी नीरज कुमार ने बताया कि खमींगर ग्लेशियर में फंसे 16 ट्रेकर्स को रेस्कयू करने का कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

नीरज कुमार ने बताया कि स्पीति प्रशासन को सोमवार सुबह 16 सदस्यीय दल के दो सदस्यों ने काजा में आकर सूचना दी कि उनके अन्य साथी खमींगर गलेशियर में फंसे हुए है, जिनमें से दो ट्रेकर की मौके पर मौत हो चुकी है, जबकि अन्य साथी अभी वहीं पर फंसे हुए है। अभी 14 सदस्य फंसे हुए है। इसमें 10 पोटर भी शामिल हैं।

डीसी नीरज कुमार ने बताया कि 15 सितंबर को इंडियन माउंटेनियरिंग फांउडेशन पश्चिम बंगाल की छह सदस्यों वाली टीम बातल से काजा वाया खमींगर ग्लेशियर ट्रेक को पार करने के लिए रवाना हुआ था। इनके साथ 10 पोटर भी शामिल है। प्रशासन को मिली सूचना के मुताबिक तीन ट्रेकर, एक शेरपा यानी लोकल गाइड और 10 पोटर भी खंमीगर गलेशियर गए हैं। ग्लेशियर की ऊंचाई करीब 5034 मीटर है। ट्रैकर्स इसमें फंसे हुए हैं।

डीसी नीरज कुमार ने बताया कि बचाव दल को खमींगर पहुंचने में तीन दिन लगेंगे। हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू करने के लिए बातचीत की गई है। वहां पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से नहीं पहुंचा जा सकता है, इसलिए 32 सदस्यीय रेस्क्यू दल का गठन किया गया है। इस टीम में 16 आईटीबीपी के जवान, 6 डोगरा स्काउट के जवान, एक चिकित्सक भी हैं। इसके साथ ही 10 पोटर बोझा उठाने के तौर पर काम करेंगे।

कहां से शुरू होगा रेस्क्यू

रेस्क्यू पिन घाटी के काह गांव से शुरू होगा। पहले दिन 28 सितंबर को काह से चंकथांगो, दूसरे दिन चंकथांगो से धार थांगो और अंतिम दिन धारथांगो से खमींगर ग्लेशियर रेस्क्यू टीम पहुंचेगी।

मृतक के नाम और पते

- भास्कर देव मुखोपाध्याय (61) सनराईज अपार्टमेंट, 87डी आनंदपुर बैरकपुर, कोलकाता,
- पश्चिम बंगाल और संदीप कुमार ठाकुराता (38) थ्री राइफल, रेंज रोड, प्लाट नंबर जेड, पूव्यान अवासन, बेलगोरिया, पश्चिम बंगाल

ये लोग अभी भी फंसे

- देबाशीष बर्धन (58) मिलन पार्क गरिया, कोलकाता, पश्चिम बंगाल,
- रणधीर राय उम्र 63 वर्ष रामकृष्ण पाली, कोगाच्छी श्यामनगर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल,
- तपस कुमार दास (50) सेंट 78, क्यूआरएस 28-3 चिंतरंजन बर्धवान, पश्चिम बंगाल
- अतुल (42), कोलकाता, पश्चिम बंगाल

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद