न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची : 13 माह की बच्ची के पेट में पनप रहा था भ्रूण, 50 लाख लोगों में मिलता है ऐसा एक मामला

13 माह की बच्ची के पेट में भ्रूण पनप रहा था और बच्ची का पेट फूलता जा रहा था। इसे डॉक्टर्स द्वारा सफल ऑपरेशन करते हुए निकाल दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 5:46:17

रांची : 13 माह की बच्ची के पेट में पनप रहा था भ्रूण, 50 लाख लोगों में मिलता है ऐसा एक मामला

झारखंड के रांची के गिरिडीह में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां 13 माह की बच्ची के पेट में भ्रूण पनप रहा था और बच्ची का पेट फूलता जा रहा था। इसे डॉक्टर्स द्वारा सफल ऑपरेशन करते हुए निकाल दिया गया। यह मामला अपनेआप में अनोखा हैं ऐसा मामला 50 लाख लोगों में से एक मिलता हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के पेट में भ्रूण समय बीतने के साथ बड़ा हो रहा था। बच्ची जब दो माह की थी, तभी से पेट फूलने की समस्या आ रही थी। बच्ची अब बिल्कुल स्वस्थ है। उसे अस्पताल से छुट्‌टी दे गई है।

डॉक्टर्स ने बताया कि मां के गर्भ में जुड़वां बच्चे पैदा होने की स्थिति में एक भ्रूण विकसित नहीं होता और दूसरे के शरीर में चिपक जाता है। दुनियाभर में अब तक करीब 200 ऐसे मामले मिल चुके हैं। ऐसा एक मामला 50 लाख लोगों में मिलने का माना जाता है। भारत के कुछ राज्यों में ऐसे 5-6 मामले मिले हैं। मेडिकल भाषा में इसे फिट्स इन फिटु यानी भ्रूण के अंदर एक और भ्रूण कहते हैं।

यह बच्ची गिरिडीह की है, जिसे लेकर उसके माता-पिता टाटीसिलवे स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने दर्द से कराहती बच्ची का अल्ट्रासाउंड किया तो उन्हें कुछ विशेष गड़बड़ी लगी। इसके बाद सोनोग्राफी, सीटी स्कैन और एमआरआई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्ची के पेट में भ्रूण है। बच्ची के पेट में एक किलो 250 ग्राम का भ्रूण था। डॉ. आलोक चंद्र प्रकाश की टीम ने सर्जरी कर बच्ची के पेट से भ्रूण को बाहर निकाला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत

TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज

दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक

पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की

दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान

अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज

RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा

11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते

तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट

बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत

'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन

फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा