न्यूज़
Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में Omicron की एंट्री, LNJP में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 1:59:50

दिल्ली में Omicron की एंट्री, LNJP में भर्ती हुए 12 संदिग्ध मरीज

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में भर्ती कराया गया है। खबर है कि 8 ओमिक्रॉन संदिग्ध मरीजों को गुरुवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 संदिग्धों को आज भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 का टेस्ट कोविड​​​​-19 पॉजिटिव है, जबकि अन्य 2 की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। कहा जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स से मुंबई आए 9 विदेशी नागरिकों समेत 10 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के संदिग्ध संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। ये सभी 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि कोविड पॉजिटिव 28 लोगों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

आपको बता दे, राजस्थान के जयपुर में भी शुक्रवार को एक ही परिवार को 5 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। परिवार ने जानकारी दी है कि उनके रिश्तेदार दक्षिण अफ्रीका से भरत आए थे। फिलहाल, स्वास्थ्यकर्मियों ने परिवार को घर पर ही क्वारंटीन किया है। साथ ही सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि कर्नाटक में नए वेरिएंट के 2 संभावित मामले मिले हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था, 'दो लोग कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं। एक व्यक्ति की उम्र करीब 66 वर्ष है और दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है, वह वापस चला गया है। एक अन्य 46 वर्षीय डॉक्टर है। उसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।'

कोविड-19 के नए वेरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी, जिसकी सूचना WHO को 24 नवंबर को दी गई। 26 नवंबर को WHO ने इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न बताया था। कई देशों ने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी देशों में यात्राओं पर पाबंदियां लगा दी हैं। भारत में भी सरकार नए वेरिएंट पर अलर्ट मोड पर है। सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मेहुल चोकसी केस में नया मोड़, बेटे रोहन की मनी लॉन्ड्रिंग में सक्रिय भूमिका का दावा, 8 साल बाद ईडी का बड़ा खुलासा
मेहुल चोकसी केस में नया मोड़, बेटे रोहन की मनी लॉन्ड्रिंग में सक्रिय भूमिका का दावा, 8 साल बाद ईडी का बड़ा खुलासा
बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगा प्रतिबंध, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बड़ा कदम
बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगा प्रतिबंध, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बड़ा कदम
गौतम गंभीर पर लगे गंभीर आरोप, रोहित शर्मा से छीनी गई ODI कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा घमासान
गौतम गंभीर पर लगे गंभीर आरोप, रोहित शर्मा से छीनी गई ODI कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा घमासान
ताइवान के पास चीन की सैन्य हलचल तेज, 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत तैनात, बढ़ा तनाव
ताइवान के पास चीन की सैन्य हलचल तेज, 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत तैनात, बढ़ा तनाव
सूर्यकुमार यादव विवाद ने पकड़ा नया कानूनी रंग, खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि दावा
सूर्यकुमार यादव विवाद ने पकड़ा नया कानूनी रंग, खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि दावा
लीजा रे ने करियर की बुलंदी पर क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 25 साल बाद एक्ट्रेस ने किया हैरान करने वाला खुलासा
लीजा रे ने करियर की बुलंदी पर क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 25 साल बाद एक्ट्रेस ने किया हैरान करने वाला खुलासा
जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? पूरी जानकारी यहां पढ़ें
जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? पूरी जानकारी यहां पढ़ें
शुक्रवार को ओटीटी पर मनोरंजन की बौछार, ‘मस्ती 4’ से लेकर ‘120 बहादुर’ तक कई नई धमाकेदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज
शुक्रवार को ओटीटी पर मनोरंजन की बौछार, ‘मस्ती 4’ से लेकर ‘120 बहादुर’ तक कई नई धमाकेदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज
‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आउट, सनी देओल की ताकतवर दहाड़ से कांपा पाकिस्तान
‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आउट, सनी देओल की ताकतवर दहाड़ से कांपा पाकिस्तान
Kalamkaval OTT Release: ममूटी की बहुचर्चित फिल्म ‘कलमकावल’ अब ओटीटी पर, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे
Kalamkaval OTT Release: ममूटी की बहुचर्चित फिल्म ‘कलमकावल’ अब ओटीटी पर, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे
7000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा से लैस होगा Realme 16 5G, लॉन्च से पहले लीक हुई पूरी जानकारी
7000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा से लैस होगा Realme 16 5G, लॉन्च से पहले लीक हुई पूरी जानकारी
हनुमान मंदिर में परिक्रमा करता कुत्ता बना चर्चा का विषय, वायरल वीडियो पर लोगों ने बताया भैरव बाबा का रूप
हनुमान मंदिर में परिक्रमा करता कुत्ता बना चर्चा का विषय, वायरल वीडियो पर लोगों ने बताया भैरव बाबा का रूप
क्या सच में फायदेमंद है बालों के लिए ऑलिव ऑयल? जानें सही तरीका और असरदार उपाय
क्या सच में फायदेमंद है बालों के लिए ऑलिव ऑयल? जानें सही तरीका और असरदार उपाय
सर्दियों में नाखून हो रहे हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान और असरदार नेल केयर टिप्स
सर्दियों में नाखून हो रहे हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान और असरदार नेल केयर टिप्स