न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : बीते दिन नहीं हुई किसी कोरोना मरीज की मौत, लेकिन फिर सामने आया ब्लैक फंगस का मामला

बीते दिन रविवार को प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमितो के मुकाबले 20 मरीज रिकवर हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 10:37:08

उत्तराखंड : बीते दिन नहीं हुई किसी कोरोना मरीज की मौत, लेकिन फिर सामने आया ब्लैक फंगस का मामला

उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने लगा हैं और नए संक्रमितो के मुकाबले रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा ज्यादा हैं जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी घट रहा हैं। बीते दिन रविवार को प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमितो के मुकाबले 20 मरीज रिकवर हुए। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 312 पहुंच गई है। सुखद खबर यह हैं कि बीते दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश की रिकवरी दर 95.99 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343223 हो गई है। इनमें से 329458 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 17346 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो व पौड़ी में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।

ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला

प्रदेश में रविवार को ब्लैक फंगस का एक और मामला सामने आया है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 580 हो चुकी है। जबकि 131 मरीजों की मौत ब्लैक फंगस से हुई है।

भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 74 करोड़ के पार

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुए 8 महीने पूरे होने वाले हैं। यहां इस साल 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। भारत हर दिन कोरोना वैक्सीनेशन में एक नई उपलब्धि हासिल कर रहा है। देश भर में रविवार तक कुल 74 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव में 100% 18+ आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती