न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत सहित पूरी दुनिया में ठप पड़ा यूट्यूब, यूजर्स बोले – ‘इमरजेंसी से कम नहीं...’

भारत सहित कई देशों में यूट्यूब सर्विस ठप होने से करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए। वीडियो लोड न होने और सर्च रिजल्ट्स गायब होने से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा, सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाएं वायरल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 18 Feb 2026 7:56:43

भारत सहित पूरी दुनिया में ठप पड़ा यूट्यूब, यूजर्स बोले – ‘इमरजेंसी से कम नहीं...’

भारत सहित कई देशों में मंगलवार रात से वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब अचानक ठप पड़ गया, जिससे करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए। दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म में आई इस तकनीकी रुकावट ने लोगों की दिनचर्या पर सीधा असर डाला। भारत में बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता न तो वेबसाइट खोल पा रहे हैं और न ही मोबाइल ऐप ठीक से काम कर रहा है।

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में शाम करीब 8 बजे (ईएसटी) के आसपास दिक्कतें शुरू हुईं। वहां 3 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने सर्विस में खराबी की शिकायत दर्ज कराई। कुछ ही घंटों में यह समस्या अन्य देशों तक फैल गई। भारत में भी सुबह होते-होते 18,000 से ज्यादा यूजर्स ने प्लेटफॉर्म के डाउन होने की जानकारी साझा की।

भारतीय यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परेशानी जाहिर की। कई लोगों ने लिखा कि वीडियो लोड नहीं हो रहे, जबकि कुछ ने बताया कि सर्च करने पर कोई परिणाम दिखाई नहीं दे रहे। कई अकाउंट्स पर यह भी शिकायत देखने को मिली कि वीडियो चलाने की कोशिश करने पर स्क्रीन अटक जा रही है या एरर मैसेज आ रहा है।

हालांकि तकनीकी दिक्कत ने यूजर्स को परेशान किया, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में ह्यूमर का तड़का भी देखने को मिला। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया, “यूट्यूब बंद है तो रात का खाना कैसे खाऊं? बिना बैकग्राउंड वीडियो के तो खाना ही नहीं बनता!” वहीं दूसरे ने लिखा, “डिनर टाइम पर यूट्यूब क्रैश होना किसी इमरजेंसी से कम नहीं है।” इस तरह के मीम्स और चुटीले कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग मजाक में कह रहे हैं कि यूट्यूब के बिना उनका पूरा रूटीन बिगड़ गया है।

अब तक गूगल या यूट्यूब की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि तकनीकी गड़बड़ी की असली वजह क्या है और सर्विस पूरी तरह सामान्य होने में कितना समय लगेगा। टेक विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह सर्वर से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसकी शुरुआत अमेरिका से हुई और धीरे-धीरे वैश्विक स्तर पर असर देखने को मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन