न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को भारत आएंगे और नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 10 Sep 2026 4:08:58

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को भारत में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। भारत इस बार नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

यह यात्रा कई मायनों में अहम है, क्योंकि शी जिनपिंग करीब सात साल बाद भारत आ रहे हैं। उनकी पिछली भारत यात्रा अक्टूबर 2019 में हुई थी। उस समय वह 11 और 12 अक्टूबर को तमिलनाडु के मामल्लापुरम पहुंचे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-चीन के दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

भारत मंडपम में होगा ब्रिक्स सम्मेलन

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शी जिनपिंग भारत पहुंचेंगे। उनकी यात्रा की आधिकारिक पुष्टि चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से की गई है।

भारत और चीन के संबंधों के लिहाज से भी यह दौरा महत्वपूर्ण है। दोनों देश सीमा विवाद को लेकर पैदा हुए तनाव के बाद अपने संबंधों को दोबारा स्थिर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे समय में शी जिनपिंग का भारत दौरा दोनों देशों के बीच संपर्क को लेकर महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

करीब 24 घंटे दिल्ली में रहेंगे जिनपिंग

सूत्रों के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दिल्ली में करीब 24 घंटे रुकने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि वह 12 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी।

द्विपक्षीय बातचीत के बाद शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। उनका भारत दौरा 13 सितंबर तक रहेगा और दोपहर करीब 12 बजे वह दिल्ली से चीन के लिए रवाना होंगे।

2019 में मामल्लापुरम आए थे शी जिनपिंग

शी जिनपिंग की पिछली भारत यात्रा 11-12 अक्टूबर 2019 को हुई थी। तब उन्होंने तमिलनाडु के मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-चीन के दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इसके बाद अब सात साल के अंतराल के बाद उनकी भारत यात्रा होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत