न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उड़ानें रद्द, फिर भी क्यों धड़ाधड़ बिक रहे इंडिगो के टिकट? तीन गुना कीमत पर भी लोग कर रहे बुकिंग

इंडिगो फ्लाइट्स बड़े पैमाने पर रद्द होने के बावजूद टिकट क्यों तेजी से बिक रहे हैं? बढ़े हुए किराए, ऑपरेशनल संकट, DGCA गाइडलाइंस और इंडिगो की सर्विस बहाली से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 11:28:09

उड़ानें रद्द, फिर भी क्यों धड़ाधड़ बिक रहे इंडिगो के टिकट? तीन गुना कीमत पर भी लोग कर रहे बुकिंग

इंडिगो एयरलाइंस बीते कई दिनों से अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। 2 दिसंबर से लगातार उड़ानें रद्द किए जाने की स्थिति बनी हुई है। रोज़ाना 500 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। इसके बावजूद टिकटों की बिक्री पर कोई खास असर नहीं दिख रहा। बड़े शहरों के बीच किराया कई गुना बढ़ने के बाद भी यात्री इंडिगो के टिकट खरीदना बंद नहीं कर रहे। आखिर इसकी वजह क्या है?

दरअसल, इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द नहीं हुई हैं। यह एयरलाइन हर दिन लगभग 2,220 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स संचालित करती है, जिनमें से बड़ी संख्या में उड़ानें पहले की तरह चल रही हैं।

आखिर क्यों बिक रही हैं इंडिगो की टिकटें?

DGCA की गाइडलाइन लागू होने के बाद केवल चुने हुए एयरपोर्ट्स और निर्धारित तारीखों पर ही फ्लाइट कैंसिलेशन हुए। शुक्रवार को सबसे ज़्यादा उड़ानें रद्द की गईं, जब दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों से एक ही दिन में 1,000 से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं।
फिर भी कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई और कई नॉन-मेट्रो सर्किट्स पर इंडिगो की कई उड़ानें समय पर रवाना हो रही हैं।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन होने के कारण इंडिगो आमतौर पर बहुत कम फ्लाइट्स रद्द करती है। लेकिन पिछले पांच दिनों में हालात इतने बिगड़े कि कंपनी ने रिकॉर्ड संख्या में उड़ानें रद्द कर दीं। यात्रियों की परेशानी देखते हुए DGCA ने रोस्टर को लेकर अपना पिछला आदेश वापस ले लिया है।

आज भी क्यों हुईं कई फ्लाइट्स रद्द?

इंडिगो की ओर से आज भी कई उड़ानें रद्द की गईं, जिसका कारण 'सिस्टम रिबूट' बताया गया है। पिछले कई दिनों की अव्यवस्था ने फ्लाइट शेड्यूल को अस्त-व्यस्त कर दिया था। ऑपरेशंस को दोबारा सुचारु करने और टाइमिंग को वापस पटरी पर लाने के लिए कुछ उड़ानों को आज भी कैंसिल करना पड़ा।

कब पटरी पर लौटेगी इंडिगो की सेवाएं?

भारतीय एविएशन मार्केट में इंडिगो का लगभग 60% हिस्सा है। यही वजह है कि जैसे ही उसकी उड़ानें रद्द हुईं, पूरे सेक्टर में अफरा-तफरी मच गई—यात्रियों की संख्या बढ़ गई और किराए आसमान छूने लगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 से 15 दिसंबर के बीच इंडिगो का संचालन फिर से सामान्य स्थिति में आ सकता है।

टिकट के दाम आखिर इतने क्यों बढ़े?

जब बड़े शहरों के बीच उड़ानें कम हुईं, तो यात्रियों की मांग बढ़ गई और विमान उपलब्धता घट गई। बढ़ी मांग और कम विकल्पों के चलते टिकट की कीमतें तीन गुना तक उछल गईं। दिल्ली समेत प्रमुख रूटों का किराया अचानक रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया।

इंडिगो टिकट बुकिंग बंद क्यों नहीं कर रहा?

एविएशन नियमों के मुताबिक, जब तक किसी फ्लाइट को आधिकारिक रूप से रद्द घोषित न किया जाए, तब तक उसकी टिकट बुकिंग रोकना संभव नहीं होता। इसी नीति के चलते इंडिगो की बुकिंग विंडो खुली हुई है और यात्री, चाहे कीमत कितनी भी हो, टिकट बुक कर रहे हैं—क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि उनकी फ्लाइट रद्द नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला