न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली ने 5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज से मिलने की बात पर तोड़ी चुप्पी, टीम ने बताया पूरा सच

विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़े 5 करोड़ रुपये के दावे पर क्रिकेटर के प्रवक्ता ने सफाई दी और इसे झूठा व तथ्यों के खिलाफ बताया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 07 Oct 2026 1:27:44

विराट कोहली ने 5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज से मिलने की बात पर तोड़ी चुप्पी, टीम ने बताया पूरा सच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और वृंदावन के प्रेमानंद महाराज से जुड़ा 5 करोड़ रुपये का दावा सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया था। अब विराट कोहली की ओर से इस मामले में सफाई दी गई है। क्रिकेटर के प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावों को पूरी तरह गलत, बेबुनियाद और तथ्यों के खिलाफ बताया है। विराट कोहली के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि क्रिकेटर प्रेमानंद महाराज से किसी आर्थिक लेनदेन या किसी अन्य वजह से नहीं, बल्कि अपनी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रेमानंद महाराज से विराट कोहली की मुलाकातों के पीछे उनकी श्रद्धा और विश्वास ही मुख्य वजह है।

5 करोड़ रुपये को लेकर क्या दावा किया गया था

कुछ दिनों पहले फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से विराट कोहली को लेकर एक दावा किया गया था। इसमें कहा गया था कि विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। दावे में यह भी कहा गया था कि राजस्थान की एक निजी कंपनी ने कथित तौर पर विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम तक लाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए। इस दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, विराट कोहली की ओर से जारी बयान में इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली को लेकर कही गई बातों को झूठा और गलत बताया।

मीडिया से भी की गई तथ्यों की पुष्टि की अपील

विराट कोहली के प्रवक्ता ने मीडिया से भी इस तरह के दावों को प्रकाशित करने से पहले उनकी जांच करने और तथ्यों की पुष्टि करने की अपील की है। बयान में कहा गया कि ऐसे बयानों को आगे बढ़ाने से पहले उनकी अच्छी तरह जांच की जानी चाहिए और खबरों को तथ्यों के आधार पर ही प्रकाशित किया जाना चाहिए। इस तरह विराट कोहली की टीम ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के लिए 5 करोड़ रुपये लेने या खर्च किए जाने संबंधी दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रवक्ता के मुताबिक, विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात का आधार उनकी आस्था और श्रद्धा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन