न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम: आज से जरूरी होगा आधार ओटीपी, वरना नहीं मिलेगी कंफर्म सीट

आज से IRCTC की तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड से OTP वेरीफिकेशन अनिवार्य हो गया है। जानिए नई बुकिंग प्रक्रिया क्या है, कैसे करें IRCTC अकाउंट से आधार लिंक, और काउंटर बुकिंग पर क्या होगा नियम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 2:27:45

तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम: आज से जरूरी होगा आधार ओटीपी, वरना नहीं मिलेगी कंफर्म सीट

भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों-करोड़ों लोग अपनी मंजिल की ओर सफर करते हैं। सफर की सुविधा और आराम को देखते हुए ज्यादातर लोग रिजर्वेशन कोच को प्राथमिकता देते हैं, ताकि वे बिना किसी असुविधा के गंतव्य तक पहुंच सकें। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अचानक कोई जरूरी काम आ जाता है—कोई शादी, बीमार रिश्तेदार या ऑफिस का इमरजेंसी ट्रिप—ऐसे में लोग तत्काल टिकट बुकिंग का सहारा लेते हैं।

अब रेलवे ने इस तत्काल टिकट बुकिंग में एक बड़ा बदलाव कर दिया है, जो आम यात्रियों को सीधा प्रभावित करने वाला है। आज, यानी 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड से OTP वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब सिर्फ क्लिक करने से टिकट नहीं मिलेगा, आपको अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आया OTP भी दर्ज करना होगा।

जानिए क्या बदले हैं नियम, और क्या करना होगा अब

भारतीय रेलवे और IRCTC ने यह फैसला यात्रियों की पहचान को मजबूत करने के लिए लिया है। अब आप IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट तभी बुक कर पाएंगे, जब आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा। इस नए नियम से फर्जी बुकिंग और दलालों पर लगाम लगने की उम्मीद है।

आधार से OTP अनिवार्य, ये है प्रक्रिया

जब आप तत्काल टिकट बुक करने जाएंगे, तो IRCTC अकाउंट में लॉगिन करने के बाद, टिकट बुक करने से पहले आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को दर्ज करना अनिवार्य होगा, नहीं तो बुकिंग नहीं होगी।

कैसे करें IRCTC अकाउंट से आधार लिंक?

अगर अब तक आपने अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं किया है, तो चिंता न करें। प्रक्रिया बेहद आसान है:

- सबसे पहले www.irctc.co.in पर जाएं या IRCTC मोबाइल ऐप खोलें।

- लॉगिन करने के बाद "My Account" सेक्शन में जाएं।

- यहां “Link Your Aadhaar” ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और "Generate OTP" बटन पर टैप करें।

- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करें और वेरीफिकेशन पूरा करें।

बस! आपका IRCTC अकाउंट आधार से जुड़ जाएगा और आप तत्काल बुकिंग कर पाएंगे।

काउंटर बुकिंग पर भी लागू होगा नियम

अगर आप रेलवे स्टेशन जाकर टिकट बुक करवा रहे हैं, तो भी आपको अपना आधार नंबर देना होगा। काउंटर स्टाफ द्वारा भेजे गए OTP को आपको वेरीफाई करना होगा, तभी टिकट कंफर्म होगा।

अब जबकि सावन का महीना और त्योहारी सीजन आने वाला है, तो अगर आप यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक करवा लें, वरना आखिरी समय पर दिक्कत हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल