न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अगर गड़बड़ी मिली तो पूरी प्रक्रिया होगी रद्द’, बिहार SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी पाई गई तो पूरी कार्यवाही रद्द कर दी जाएगी। अंतिम सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 4:39:22

‘अगर गड़बड़ी मिली तो पूरी प्रक्रिया होगी रद्द’, बिहार SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (15 सितंबर, 2025) को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो पूरी कार्यवाही अमान्य कर दी जाएगी। इस मामले पर अब अंतिम सुनवाई 7 अक्टूबर को तय की गई है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि अगर एसआईआर के दौरान संवैधानिक सुरक्षा उपायों से समझौता हुआ, तो पूरी प्रक्रिया रद्द हो जाएगी। बेंच ने यह भी साफ किया कि बिहार एसआईआर से संबंधित जो भी फैसला कोर्ट देगा, वही नियम पूरे देश पर लागू होगा। कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर आदेश टुकड़ों में नहीं दिया जा सकता, बल्कि एक व्यापक निर्णय ही सब जगह प्रभावी होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे 7 अक्टूबर की सुनवाई में बिहार एसआईआर और देशव्यापी एसआईआर से जुड़े अपने सभी तर्क और आपत्तियां प्रस्तुत करें। साथ ही, कोर्ट ने 8 सितंबर के उस आदेश को वापस लेने की मांग पर भी नोटिस जारी किया, जिसमें चुनाव आयोग को बिहार एसआईआर में आधार कार्ड को 12वें आवश्यक दस्तावेज के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया गया था।

दरअसल, 8 सितंबर के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आधार नागरिकता का सबूत नहीं है, लेकिन यदि इसे वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए प्रस्तुत किया जाए तो चुनाव आयोग इसकी प्रामाणिकता की जांच कर सकता है।

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल एस ने कहा कि यदि पहली नजर में ही प्रक्रिया में अनियमितता दिखाई देती है तो हमें इस बात पर जोर देने का अधिकार है कि इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाए। उन्होंने यह भी तर्क रखा कि चुनाव आयोग की बात को भी सुना जाना चाहिए। अभी तक लगभग 7.89 करोड़ मतदाताओं को शामिल किया गया है, जिनमें से करीब 4.96 करोड़ स्वतः ही ड्राफ्ट रोल में जुड़ गए हैं, जबकि लगभग 6.84 करोड़ लोग ड्राफ्ट लिस्ट के साथ जुड़े हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला