न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल

चीनी की बिक्री को लेकर सितंबर 2026 से नया नियम लागू होगा। मिलों को हर 15 दिन में कोटा मिलेगा, जबकि सरकार ने सप्लाई बनाए रखने के कदम उठाए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 29 Aug 2026 8:37:07

सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल

चीनी की कीमतों में हालिया तेजी के बीच केंद्र सरकार ने इसकी बाजार आपूर्ति को लेकर व्यवस्था में बदलाव का फैसला किया है। सितंबर 2026 से चीनी मिलों को महीने की बजाय हर 15 दिन के आधार पर बिक्री कोटा दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखना और सप्लाई में अस्थायी कमी की स्थिति को रोकना है। केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में चीनी की कमी नहीं है।

अभी तक महीनेभर के लिए मिलता था कोटा

मौजूदा व्यवस्था में खाद्य मंत्रालय चीनी मिलों को पूरे महीने के लिए बिक्री की मात्रा तय करता था। स्टॉक की जांच के दौरान कुछ मिलों के पास घोषित मात्रा से अधिक चीनी मिली, जबकि कुछ मिलों ने अपने निर्धारित कोटे के मुकाबले कम बिक्री की।

मंत्रालय के अनुसार, कुछ मामलों में महीने के शुरुआती दिनों में बेची गई चीनी को खरीदारों ने महीने के आखिरी हिस्से में उठाया। इससे कुछ समय के लिए बाजार में उपलब्ध सप्लाई कम दिखाई दी।

सितंबर से पखवाड़े के हिसाब से आवंटन

नई व्यवस्था में मिलों को 15 दिन के हिसाब से बिक्री कोटा मिलेगा। निर्धारित मात्रा में से कम से कम 40 फीसदी चीनी पहले सप्ताह में बेचनी होगी, जबकि बची हुई मात्रा अगले सप्ताह में बिक्री के लिए होगी।

इसके साथ ही मिल से बिक्री के बाद चीनी की 7 दिनों के भीतर डिस्पैच करना जरूरी होगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे बिक्री और आपूर्ति के बीच अंतर कम होगा तथा बाजार तक चीनी पहुंचने की प्रक्रिया तेज होगी।

एक्स-मिल कीमतों में करीब 20 फीसदी गिरावट

सरकार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में चीनी के एक्स-मिल दाम में करीब 20 फीसदी की कमी आई है। खुदरा बाजार में भी कीमतों में नरमी के संकेत मिलने लगे हैं।

केंद्र का कहना है कि अगर बाजार में सप्लाई सामान्य बनी रहती है तो खुदरा कीमतों में आगे भी कमी आ सकती है। कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की अनुमति दी है।

इसके अलावा डीलर्स और बड़े खरीदारों के लिए स्टॉक लिमिट लागू की गई है। चीनी के निर्यात पर पहले से रोक जारी है।

फेस्टिव सीजन से पहले उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

सरकार के अनुसार, अक्टूबर से शुरू होने वाले नए मार्केटिंग वर्ष में गन्ने की पेराई 15 अक्टूबर से शुरू होगी। अक्टूबर में 10 लाख टन से अधिक चीनी उत्पादन का अनुमान है।

वहीं नवंबर में करीब 45 लाख टन चीनी उत्पादन होने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में नए मार्केटिंग वर्ष की शुरुआत के साथ बाजार में सप्लाई बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत