न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

SBI ने 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान ATM ट्रांजैक्शन शुल्क माफ करने का ऐलान किया है। ग्राहक ATM और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 25 Sep 2026 3:40:12

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

देशभर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के बीच State Bank of India (SBI) ने ग्राहकों को राहत दी है। SBI ने इन तीन दिनों के दौरान ATM ट्रांजैक्शन पर लगने वाले शुल्क को माफ करने का फैसला किया है। बैंक ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

SBI के मुताबिक, 28, 29 और 30 सितंबर को ग्राहक देश के किसी भी बैंक के ATM से लेनदेन कर सकेंगे और इस अवधि के लिए लागू ATM ट्रांजैक्शन शुल्क पर छूट मिलेगी। हालांकि, ग्राहकों को अपने बैंक की ओर से जारी नियम और शर्तों की भी जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

SBI की शाखाएं खुली रहेंगी

बैंक हड़ताल को लेकर SBI ने यह भी कहा है कि उसकी सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। हालांकि, बैंक कर्मचारी यूनियनों की ओर से 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया गया है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर, रविवार को भी खुला रखने का निर्देश दिया है।

SBI ने ग्राहकों से जरूरी शाखा-संबंधी काम पहले ही पूरा करने को कहा है। बैंक ने ATM और दूसरे सेल्फ-सर्विस चैनलों के साथ डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

ATM के अलावा ये डिजिटल सेवाएं भी रहेंगी उपलब्ध

हड़ताल की अवधि में ग्राहक ATM के अलावा मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। UPI, IMPS, NEFT और RTGS के जरिए भी भुगतान और पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक शाखा में जाना या कर्मचारी की सहायता जरूरी है, उनमें स्थानीय स्तर पर दिक्कत या देरी हो सकती है। SBI ने इसलिए ऐसे जरूरी काम हड़ताल शुरू होने से पहले निपटाने की सलाह दी है।

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है बैंक हड़ताल

United Forum of Bank Unions (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना शामिल है। सरकार और बैंक यूनियनों के बीच 22 सितंबर को हुई बातचीत के बाद भी हड़ताल की घोषणा वापस नहीं ली गई थी।

हड़ताल से पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। ऐसे में शाखा से जुड़े काम करने वाले ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक सामान्य बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत